{"_id":"65705af4a303b7058c0350da","slug":"taarak-mehta-ka-ooltah-chashmah-actress-monaz-mevawalla-replaces-jennifer-mistry-as-mrs-roshan-singh-sodhi-2023-12-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"TMKOC: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को मिली नई मिसेज सोढ़ी, मोनाज मेवावाला ने जेनिफर मिस्त्री को किया रिप्लेस","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
TMKOC: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को मिली नई मिसेज सोढ़ी, मोनाज मेवावाला ने जेनिफर मिस्त्री को किया रिप्लेस
छोटी पर्दे का मशहूर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' बीते काफी समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। शो के एक-एक किरदार और इसकी कहानी दर्शकों को बेहद पसंद आती है। यह वजह है कि इतने साल बाद भी इस शो का क्रेज लोगों के बीच अब भी बना हुआ है। इस सीरियल के सभी कलाकार अपने किरदार में इस तरह डूब चुके हैं कि दर्शक इन्हें उनके असली नाम से नहीं बल्कि इनके किरदारों के नाम से जानता है। शो के इन्हीं किरदारों में से एक मिसेज सोढी उर्फ जेनिफर मिस्त्री भी बीते 15 साल से दर्शकों का मनोरंजन कर रही थीं। हालांकि, पिछले दिनों जेनिफर ने 'तारक मेहता' के निर्माता असित मोदी पर यौण शोषण के गंभीर आरोप लगाते हुए इसे छोड़ दिया। शो से उनके जाने के बाद से ही हर कोई निराश था, लेकिन इस बीच अब 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नई मिसेज रोशन की एंट्री हो गई है।
2 of 5
असित कुमार मोदी-जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
पिछले काफी दिनों से 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' विवादों में घिरा हुआ है। शो से अचानक पुराने तारक मेहता यानी शैलेश लोढ़ा का चले जाना हो या फिर जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल के असित मोदी पर लगाए गए आरोप। इन सभी कारणों से शो लगातार गलत कारणों से चर्चा में बना हुआ है। 'तारक मेहता' से जेनिफर के जाने के बाद से ही फैंस मिसेज सोढ़ी के किरदार को देखने के लिए तरस रहे थे और अब उन सभी के लिए हमारे पास अच्छी खबर है। दरअसल, शो के मेकर्स ने दर्शकों के सामने एलान कर दिया है कि अभिनेत्री मोनाज मेवावाला 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में जेनिफर मिस्त्री को रिप्लेस करेंगी।
3 of 5
मोनाज मेवावाला
- फोटो : social media
अभिनेत्री जेनिफर मिस्त्री के 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' छोड़ने के लगभग सात महीने बाद, मोनाज मेवावाला मिसेज रोशन सिंह सोढ़ी के रूप में शो में एंट्री करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। शो में मोनाज का स्वागत करते हुए, असित मोदी ने कहा, 'हम मोनाज मेवावाला को पाकर बहुत खुश हैं। अभिनय के लिए उनकी प्रतिभा और उनका जुनून निस्संदेह कैरेक्टर और शो में एक नया आयाम जोड़ेगा। हम टीएमकेओसी परिवार में उनका तहे दिल से स्वागत करते हैं।' बात दें, जेनिफर ने अप्रैल 2023 में शो छोड़ने के बाद निर्माता असित कुमार मोदी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
असित मोदी
- फोटो : सोशल मीडिया
पिछले 15 साल से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे मशहूर सिटकॉम 'तारक मेहता का उल्टा' का हिस्सा बनने पर मोनाज ने कहा, 'मैं टीएमकेओसी परिवार का हिस्सा बनकर रोमांचित और गौरवान्वित हूं। मुझे रोल पसंद है और इस अवसर के लिए मैं मिस्टर मोदी की आभारी हूं। मैं यह किरदार निभाने के लिए अपनी पूरी ऊर्जा और दिल लगा दूंगी। असित मोदी के साथ पहले भी काम करने के बाद, मुझे पिछले 15 साल से टीएमकेओसी परिवार के हर सदस्य के लिए उनका जुनून और समर्पण बहुत पसंद है। मुझे यकीन है कि सभी तारक मेहता का उल्टा चश्मा के फैंस मुझे अपना प्यार और समर्थन देंगे।'
विज्ञापन
5 of 5
तारक मेहता का उल्टा चश्मा
- फोटो : social media
मोनाज मेवावाला के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री 'मीत मिला दे रब्बा', 'झिलमिल सितारों का आंगन होगा', 'रिश्तों की डोर' जैसे सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। जेनिफर और असित मोदी के बीच चले विवाद के बारे में बताएं तो एक्ट्रेस ने निर्माता पर शो छोड़ने के बाद चौंकाने वाले आरोप लगाए। इस साल मई में जेनिफर ने असित पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। कुछ महीने पहले, मुंबई पुलिस ने लोकप्रिय सिटकॉम के निर्माताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इतना ही नहीं जेनिफर ने असित मोदी पर उनके मामले के एक मुख्य गवाह गुरुचरण सिंह (मिस्टर सोढ़ी का किरदार निभाने वाले अभिनेता) को भी प्रभावित करने का भी आरोप लगाया था। हालांकि, असित मोदी ने सभी आरोपों को सिरे से नकार दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।