फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TMOCK: वैलेंटाइंस डे पर जेठालाल को आ गई 'दयाबेन' की याद, बोले- अब तो पांच साल हो गए...

Wed, 15 Feb 2023 08:34 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 15 Feb 2023 08:34 AM IST
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Fame Dilip Joshi aka Jethalal missing Dayaben disha vakani in the show TMKOC
जेठालाल, दयाबेन - फोटो : insta

कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के फैंस हर घर में मिलते हैं। लोगों के बीच इस शो की दीवानगी इतनी ज्यादा है कि इसका हर कलाकार दर्शकों के दिलों में बस गया है। बीते काफी समय से यह शो अपनी स्टारकास्ट के छोड़कर जाने के कारण सुर्खियों में बना हुआ है। आए दिन कोई न कोई पुराना कलाकार इसे छोड़ रहा है तो फिर कोई नया आ रहा है। ऐसे में दर्शक अक्सर शो के पुराने कलाकारों को याद करते रहते हैं। इनमें सबसे ज्यादा अगर कोई आता है तो वह हैं शो की जान मानी जाने वाली दयाबेन यानी दिशा वकानी। जहां दयाबेन के फैंस तो उन्हें याद करते ही हैं, वहीं उनके पति जेठालाल यानी 'टप्पू के पापा' को भी इन दिनों अपनी प्रिय पत्नी की याद सता रही है। यह हम नहीं बल्कि खुद दिलीप जोशी कह रहे हैं।

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Fame Dilip Joshi aka Jethalal missing Dayaben disha vakani in the show TMKOC
दिशा वकानी, दिलीप जोशी - फोटो : सोशल मीडिया

दयाबेन को मिस कर रहे जेठालाल
दरअसल, 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नए टप्पू की एंट्री से इस समय पूरे सेट पर खुशी का माहौल है। एक्टर नीतीश भलूनी ने राज अनादट को रिप्लेस किया है। ऐसे में अपने बेटे टप्पू को दुनिया से मिलवाने का बीड़ा दिलीप जोशी यानी जेठालाल ने उठाया है। हाल ही में, शो में टप्पू की हुई धमाकेदार एंट्री के बाद दिलीप जोशी ने नितीश भलूनी का परिचय मीडिया से कराया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस का एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें दिलीप जोशी ने कबूल किया है कि वह अपनी ऑनस्क्रीन पत्नी दयाबेन को शो पर मिस कर रहे हैं।
The Romantics Review:  हिंदी के रूमानी फिल्मकार की अंग्रेजी में पगी कहानी, 35 सितारों ने मिलकर सुनाई ‘यश गाथा’

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Fame Dilip Joshi aka Jethalal missing Dayaben disha vakani in the show TMKOC
दिलीप जोशी, दिशा वकानी - फोटो : सोशल मीडिया

दिलीप ने दयाबेन की वापसी पर क्या कहा
इस वायरल वीडियो में जब पत्रकारों ने दिलीप जोशी से पूछा गया कि दयाबेन शो में कब वापसी कर रही हैं? तो इस पर जेठालाल ने जवाब देते हुए कहा, 'यह तो मेकर्स पर निर्भर करता है। वे तय करेंगे कि वे किसी नए को रिप्लेस करना चाहते हैं या नहीं। एक कलाकार के तौर पर मुझे दया का किरदार याद आता है। लंबे समय से आप सभी ने दया और जेठा के मजेदार सीन्स का लुत्फ उठाया है। जब से दिशा जी गई हैं, वह हिस्सा, वह एंगल और वह फनी पार्ट गायब है। दया और जेठा के बीच की केमिस्ट्री शो से नदारद है। मैं जानता हूं लोग भी यही कह रहे हैं। देखते हैं क्या होता है, मैं हमेशा पॉजिटिव रहता हूं और हमारे निर्माता असित कुमार मोदी भाई हमेशा पॉजिटिव रहते हैं। तो आप नहीं जानते कि कब क्या हो जाए। कल किसने देखा।'
Shahrukh Salman: श्यामक डावर ने शाहरुख-सलमान संग साझा की तस्वीर, बॉलीवुड के मेगास्टार्स को बताया लीजेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Fame Dilip Joshi aka Jethalal missing Dayaben disha vakani in the show TMKOC
दिशा वकानी - फोटो : सोशल मीडिया

पांच साल से गायब हैं दयाबेन
तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले 15 साल से हमारा मनोरंजन कर रहा है। ऐसे में इसके कलाकारों से लोगों का जुड़ाव होना लाजमी है, लेकिन पिछले काफी समय से इसके बहुत से कलाकारों ने शो को अलविदा कह दिया है। इनमें दिशा वकानी से लेकर शैलेश लोढ़ा तक का नाम शामिल है। दिशा वकानी की कमी लोगों को पिछले पांच साल से शो में खल रही है। दिशा वकानी यानी दया बेन ने शो साल 2017 में छोड़ दिया था। बीच-बीच में दिशा की वापसी की खबरें खूब वायरल होती हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने अपने रोल में वापसी नहीं की है।
Bappi Lahiri: बप्पी लाहिड़ी का संगीत सुन आज भी झूम उठते हैं लोग, इस फिल्म से रातों रात बन गए थे डिस्को किंग

विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Fame Dilip Joshi aka Jethalal missing Dayaben disha vakani in the show TMKOC
नीतीश भलूनी - फोटो : Social media

कौन हैं नीतीश भलूनी?
राज अनादकट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फैंस को यह खबर दी थी कि वह 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो से विदा ले रहे हैं। दिसंबर में राज ने शो को अलविदा कहा था। ऐसे में अब जाकर शो के मेकर्स की नए टप्पू की तलाश खत्म हुई है। शो के मेकर्स ने 'टप्पू' के रोल के लिए नीतीश भलूनी को कास्ट किया है। अब जल्द ही नीतीश 'टप्पू' के किरदार में दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि नीतीश जल्द ही शो की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। नीतीश भलूनी इससे पहले टीवी सीरियल 'मेरी डोली मेरे अंगना' में नजर आ चुके हैं। अब वह 'जेठालाल' के बेटे 'टप्पू' बनकर दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं।
Box Office Report: क्या 'पठान' को टक्कर दे पाएगा 'शहजादा'? बॉक्स ऑफिस पर 'वारिसु' भी झोंक रही जान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed