फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TMKOC: 'उन्हें मुझसे 15 गुना ज्यादा पैसे मिलते हैं', शो में 'जेठालाल' की फीस पर झील मेहता ने तोड़ी चुप्पी

Fri, 27 Sep 2024 09:13 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 27 Sep 2024 09:13 AM IST
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Jheel Mehta opened up on Dilip Joshi fees during her stint on the show
झील मेहता और दिलीप जोशी - फोटो : इंस्टाग्राम @maakasamdilipjoshi, @jheelmehta_

 शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' घर-घर लोकप्रिय है। शो में जेठालाल का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी इस शो के मुख्य कलाकार हैं। शो के लिए अभिनेता की फीस को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं, लेकिन शो में सोनू का किरदार निभाने वाली झील मेहता ने हाल ही में खुलासा किया कि जब वह शो का हिस्सा थीं तो दिलीप जोशी को कितना भुगतान किया जाता। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Jheel Mehta opened up on Dilip Joshi fees during her stint on the show
झील मेहता - फोटो : इंस्टाग्राम @jheelmehta_

झील ने हाल ही में एक बातचीत में बताया कि शो के वरिष्ठ कलाकार होने के कारण वह दिलीप जोशी के साथ कभी भी गहरा रिश्ता नहीं बना पाईं। अभिनेत्री ने उन्हें बहुत अच्छा इंसान कहा है और खुलासा किया कि दिलीप के बेटा उनके स्कूल में पढ़ते हैं। अभिनेत्री ने कहा, "वह बहुत अच्छे हैं, लेकिन वहां हमेशा बड़े होने का फैक्टर रहता है, इसलिए मैं सर के साथ और सह-कलाकारों की तरह उस लेवल पर नहीं जुड़ पाई हूं।"

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Jheel Mehta opened up on Dilip Joshi fees during her stint on the show
झील मेहता - फोटो : इंस्टाग्राम @jheelmehta_

दिलीप की फीस के बारे में बात करते हुए झील ने खुलासा किया, "मुझे यकीन नहीं है कि यह सच है या नहीं, मुझे केवल इतना याद है कि जब मैं 1200 रुपये कमाती थी, तो वह मुझसे 15 गुना अधिक कमाते थे। दिलीप सर को जितना अनुमान लगाया गया है, उससे कहीं अधिक भुगतान किया जाता होगा। और यह सब सही है क्योंकि वह शो को संभालते हैं और उनका काम बेहतरीन है। इसके अलावा, दूसरे सबसे अधिक भुगतान पाने वाले कलाकार दिशा दीदी या शैलेश अंकल होंगे।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Jheel Mehta opened up on Dilip Joshi fees during her stint on the show
झील मेहता - फोटो : इंस्टाग्राम @jheelmehta_

बता दें कि पलक सिंधवानी शो में नई सोनू हैं। हाल ही में उन्हें प्रोडक्शन हाउस से 'कॉन्ट्रैक्ट के उल्लंघन' के लिए नोटिस मिला है। हालांकि, पलक ने अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है।

विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Jheel Mehta opened up on Dilip Joshi fees during her stint on the show
झील मेहता - फोटो : इंस्टाग्राम @jheelmehta_

वही, झील अब टीवी की दुनिया से दूर अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी बिजी हैं। अभिनेत्री जल्द ही अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। आए दिन वह सोशल मीडिया पर अपने बॉयफ्रेंड के साथ तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती हैं।

OTT Release: घर बैठे उठाए अजय-तब्बू की 'औरों में कहां दम था' का लुत्फ, इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हुई रिलीज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed