फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छुट्टियां बिताने गई थीं 'तारक मेहता' की ये एक्ट्रेस, पहाड़ों पर हो गई ऐसी हालत अब बताई आपबीती

Fri, 12 Jul 2019 03:43 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 12 Jul 2019 03:43 PM IST
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Munmun Dutta rescued From Kilimanjaro Trek After  Panic Attack
Munmun Dutta - फोटो : instagram

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) शो टीआरपी के मामले में हमेशा टॉप 10 में बना रहता है। इस बार यह शो चौथे नंबर आ गया। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि दर्शकों के बीच इस शो को लेकर कितना क्रेज है। इस शो में दयाबेन से लेकर जेठालाल तक हर किरदार ने लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई। हाल ही में तारक मेहता की एक एक्ट्रेस घूमने गईं। वहां उनके साथ कुछ ऐसा हुआ कि वह आनन फानन में लौट आईं। 

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Munmun Dutta rescued From Kilimanjaro Trek After  Panic Attack
Munmun Dutta - फोटो : instagram

इस एक्ट्रेस का नाम मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) है। मुनमुन 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता का रोल निभाती हैं। हाल ही में वह तंजानिया में किलिमंजारो पहाड़ पर ट्रैकिंग के लिए गई थीं। यहीं पर उनके साथ कुछ ऐसा कि वह सब छोड़छाड़ कर वापस लौट आईं। मुनमुन ने इंस्टाग्राम पर इस बात का खुलासा एक पोस्ट के जरिए किया। मुनमुन ने सोशल मीडिया पर ट्रिप की तस्वीरें शेयर की और आप बीती बताई।

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Munmun Dutta rescued From Kilimanjaro Trek After  Panic Attack
Munmun Dutta - फोटो : instagram

मुनमुन ने लिखा- 'जब पहाड़ की चढ़ाई शुरू की तब यकीन था कि शारीरिक और मानसिक तौर पर अपने ग्रुप की सबसे ताकतवर सदस्य हूं। बहुत सी चीजें ऐसी हैं जिनकी तैयारी आप कभी नहीं कर सकते। चढ़ाई शुरू करने के दो दिन बाद ही वापस आना पड़ा जिसकी वजह क्लौस्ट्रफोबिया है। (क्लौस्ट्रफोबिया का मतलब है कि किसी छोटी जगह पर डर महसूस करना)।' 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

This was DAY 1 of the climb. 🏔. . . With deep regrets I have to declare here that I had to end my climb of Mount Kilimanjaro after the day 2 climb due to severe Claustrophobia 2 nights in a row. . . I was one of the strongest person in the group - physically and mentally both. And I knew I would reach the peak sooner than expected. . . But you can never be prepared for everything . And in my case it is my severe case of Claustrophobia which I didn’t count before the climb. But the mountain taught me. . . The stark darkness on the mountain gave me severe claustrophobia and I had my heart palpitating so fast that I almost fainted last night outside my tent. . And that’s when I decided to pull out of the expedition because I was dreading the darkness every day during sunset . . . Couldn’t thank the team of @kiliwarriors enough for saving me from this near death experience of mine. The porters , the guides everyone helped me pack my bags, walk with me 1 hour in total darkness in 5 degrees cold to take me to a place where the car could come and pick me up and bring me down the mountain. . . This experience has taught me so much and I feel different as a person today. . . I am thankful and proud of myself for scaling 12,000 feet above sea level without any difficulties. . . I will put my pictures from the #expedition in the next few days and share my experience with you. . . Some day when I am ready and fully prepared to deal with my claustrophobia, I will come back to KILIMANJARO ❤️ and not without with the team of @kiliwarriors . . #Tanzania #Kilimanjaro #travel #expedition #whyihike

A post shared by MUNMUN DUTTA (@mmoonstar) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Munmun Dutta rescued From Kilimanjaro Trek After  Panic Attack
Munmun Dutta - फोटो : instagram

मुनमुन के मुताबिक 'उन्हें दो रात से क्लौस्ट्रफोबिक महसूस हो रहा था। यहां तक कि पैनिक अटैक भी आया। जिसके बाज टीम ने आनन फानन में मुझे नीचे भेजा। पहाड़ पर अंधेरे को देखकर दिल घबरा रहा था। बेहोश भी हो गई थी। शाम तक वापस घर लौटने का फैसला किया।' मुनमुन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। यहां तक कि कई बार ट्रोलर्स का निशाना भी बन चुकी हैं। 

विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Munmun Dutta rescued From Kilimanjaro Trek After  Panic Attack
Munmun Dutta - फोटो : instagram

टाइम्स ऑफ इंडिया से एक बातचीत में मुनमुन दत्ता ने कहा था- 'स्टॉकर्स और ट्रोलर्स दूर रहें। मैं लोगों को अपनी प्रोफाइल पर मतलबी और बुरे कमेंट्स नहीं करने देती। कई बार तो मैं कमेंट सेक्शन ऑफ कर देती हूं। अगर कभी कोई फॉलोअर नेगेटिव और फालतू कमेंट करता है तो मैं उसे वहीं सही तरीके समझा देती हूं। अगर वो नहीं मानता तो सीधे उसे ब्लॉक कर देती हूं। मैं एक फॉलोअर रखना पसंद करूंगी लेकिन ऐसे फॉलोअर नहीं रखूंगी जो नफरत फैला रहे हों।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed