सब्सक्राइब करें

Tejasswi Prakash: टीवी अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश ने निक्की तंबोली को कहे अपशब्द, जानिए क्या है पूरा मामला?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 19 Mar 2025 11:39 PM IST
सार

इन दिनों टीवी एक्ट्रेस निक्की तंबोली और तेजस्वी प्रकाश ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में नजर आ रही हैं। अकसर शो में इनके बीच अनबन हो जाती हैं। हाल ही में एक कुकिंग टास्क के दौरान भी ऐसा ही हुआ। ऐसे में तेजस्वी ने निक्की को कुछ ऐसा कहा, जिसे सुनकर शो में सब हैरान हो गए।

विज्ञापन
Tejasswi Prakash And Nikki Tamboli Part Of Cooking Reality Show Celebrity Masterchef
तेजस्वी प्रकाश, निक्की तंबोली - फोटो : इंस्टाग्राम@nikki_tamboli, @tejasswiprakash

तेजस्वी प्रकाश और निक्की तंबाेली को ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में एक कुकिंग टास्क में साथ काम करने के लिए कहा गया। इस टास्क में एक ही बर्तन में सारा खाना बनाना था। यह प्रतियोगियों के लिए मुश्किल टास्क रहा। इस टास्क के दौरान तेजस्वी ने निक्की तंबोली के लिए अजीब सी बात कह दी। 

Trending Videos
Tejasswi Prakash And Nikki Tamboli Part Of Cooking Reality Show Celebrity Masterchef
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : इंस्टाग्राम@tejasswiprakash

निक्की के बारे में क्या बोलीं तेजस्वी 
‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में निक्की ने तेजस्वी की मदद से पहले तो इंकार किया। फिर कहा कि पहले तेजस्वी को बर्तन धोने होंगे, तब ही वह कोई मदद करेंगी। इस बात पर तेजस्वी थोड़ा कंफ्यूज हो गई। तेजस्वी के मुंह से इस दौरान निकला - ‘गधे को भी बाप बनाना पड़ता है।’ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस शो को  गौरव खन्ना ने जीता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tejasswi Prakash And Nikki Tamboli Part Of Cooking Reality Show Celebrity Masterchef
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : इंस्टाग्राम@tejasswiprakash
जल्द शादी भी करेंगी तेजस्वी 
‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में ही तेजस्वी प्रकाश की मां ने बताया कि अभिनेत्री अपने बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा से जल्द शादी करेंगी। तेजस्वी की मां का कहना है, ‘इसी साल यानी 2025 में तेजस्वी की शादी हो जाएगी।’ ये बात जानकर शो के बाकी प्रतियोगी काफी खुश नजर आए। इस बात तेजस्वी भी शरमा दी। 

ये खबर भी पढ़ें: Tejasswi Prakash: तेजस्वी के लिए जब मां ने बेच दिए अपने कंगन, भावुक होकर अभिनेत्री ने साझा किया किस्सा 

Tejasswi Prakash And Nikki Tamboli Part Of Cooking Reality Show Celebrity Masterchef
तेजस्वी प्रकाश-करण कुंद्रा - फोटो : इंस्टाग्राम@tejasswiprakash
करण-तेजस्वी की पहली मुलाकात 
तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा के बीच प्रेम कहानी ‘बिग बॉस 15’ के दौरान शुरू हुई। इस रियालिटी शो की विनर भी तेजस्वी बनी थीं। शो से बाहर आने के बाद करण और तेजस्वी साथ नजर आने लगे। आगे चलकर इन्होंने अपना रिश्ता भी स्वीकार कर लिया। करण, तेजस्वी के हर फैमिली फंक्शन में शामिल होते हैं। तेजस्वी भी अकसर करण के परिवार से मिलने, पंजाब जाती हैं।  

ये खबर भी पढ़ें: Karan Kundra: तेजस्वी प्रकाश संग शादी की खबरों के बीच एक जिम्मेदारी निभाते दिखे करण, अभिनेत्री भी साथ नजर आईं 

विज्ञापन
Tejasswi Prakash And Nikki Tamboli Part Of Cooking Reality Show Celebrity Masterchef
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : इंस्टाग्राम@tejasswiprakash
‘नागिन’ सीरियल से हुईं मशहूर 
तेजस्वी प्रकाश ने कई टीवी सीरियल किए हैं। लेकिन मशहूर वह सीरियल ‘नागिन 6’ से हुईं। इस सीरियल में वह एक इच्छाधारी नागिन के रोल में नजर आईं। इस सीरियल को एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस ने बनाया था।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed