टेलीविजन अभिनेत्री छवि मित्तल ने कुछ दिनों पहले ही बताया था कि वह ब्रेस्ट कैंसर से जंग लड़ रही हैं। उन्हें अपनी बीमारी का पता वर्कआउट करने के दौरान लगी चोट के बाद पता चला था। इसके बाद वह डॉक्टर के पास गईं तो उन्हें कई टेस्ट के बाद बायोप्सी की सलाह दी गई थी। उसके बाद से ही वह अपने स्वास्थ्य की हर अपडेट सोशल मीडिया पर दे रही हैं। अब उनकी फाइनल सर्जरी हो गई है और इसकी जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी है।
Chhavi Mittal: ब्रेस्ट कैंसर से छवि मित्तल ने जीती जंग, बोलीं- ‘छह घंटे चली सर्जरी के बाद अभी भी दर्द में हूं’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छवि मित्तल ने सर्जरी के बाद की अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा कि जब डॉक्टर ने मुझे आंख बंद करके कुछ अच्छा सोचने के लिए कहा तो मैंने अपने सुंदर और स्वस्थ ब्रेस्ट के बारे में सोचा। इसके बाद जब मुझे कुछ पता चला तो मैं कैंसर मुक्त हो चुकी थी। सर्जरी छह घंटे तक चली, कई सारे प्रोसेजर किए गए और अभी रिकवरी की जर्नी और भी लंबी है। लेकिन सबसे बड़ी और अच्छी बात ये है कि अब सब अच्छा होगा। जो बुरा था, वो गुजर गया।
उन्होंने आगे लिखा कि आपकी प्रार्थनाएं मेरी साथ थी और अब मुझे उनकी और ज्यादा जरूरत है। क्योंकि अभी मैं बहुत दर्द में हूं और ये दर्द मुझे याद दिलाता है कि मैंने अपने चेहरे पर मुस्कान के साथ बहुत बड़ी जंग जीती है। मैं आप सभी के साथ और भी जानकारी शेयर करूंगी, लेकिन मेरे साथ रहने के लिए आपका शुक्रिया। अभी भी प्रार्थनाएं करते रहें। आखिरी में सबसे अहम बात यह है कि मैं अपने पति के बिना कुछ नहीं कर पाती, जो मेरी ही तरह पागल, बहादुर, धैर्य और देखभाल करने वाला है। मोहित मैं तुम्हारी आंखों में दोबारा आंसू नहीं देखना चाहती। #cancerfree
छवि मित्तल में अपने सर्जरी से पहले भी अस्पताल से डांस करते हुए वीडियो साझा किया था। उसमें वह सर्जरी से पहले डांस करके खुद को तैयार करती नजर आ रही थीं। उन्होंने वीडियो के साथ लिखा था कि डॉक्टर ने मुझे सर्जरी से पहले चिल करने के लिए कहा था, तो मैं चिल कर रही हूं। छवि के वीडियो और फोटो देखने के बाद लोग उनके हौसले की खूब तारीफ कर रहे हैं। सभी उनके पॉजिटिव एटीट्यूट से भी काफी इंप्रेस हैं।