जेनिफर विंगेट का शो 'बेहद' दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ था और इस शो का सीजन-2 काफी सफल रहा। सीजन-2 की कहानी माया के मौत से खत्म हुई। माया ने अर्जुन और सांझ की बच्ची को जन्म दिया। जब माया ने बच्ची को किडनैप करने की कोशिश की तो अर्जुन ने उसे गोली मार दी। अब पब्लिक डिमांड के बाद इस शो का विस्तार किया जा रहा है।
2 of 5
'मुंबई मिरर' की रिपोर्ट के मुताबिक जेनिफर विंगेट 'बेहद' के नए सीजन के साथ जल्द वापसी करने जा रही हैं। निर्माता 'बेहद' के फैन्स को आगले साल ज्यादा दिनों तक इंतजार नहीं करवाएंगे। शो का अगला सीजन फरवरी 2018 तक ऑन एयर हो जाएगा।
3 of 5
पहले सीजन में अद्भुत प्रतिक्रिया सामने आई थी, जब अर्जुन के लिए माया का जुनून देखने को मिला था। माया अर्जुन को पाने के लिए किसी भी अंजाम से निपटने के लिए तैयार थी। वहीं दूसरे सीजन में माया एक खतरनाक रूप में समान्य चेहरे के साथ लौटी, उस दौरान हमने देखा कि माया किस तरह बुरे काम करने लगी और उसे जेल भी जाना पड़ा फिर अचानक वह गायब हो गई और यह शो अक्टूबर में अर्जुन और सांझ की शादी के साथ खत्म हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अब हमें यह देखने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा कि मेकर्स माया के किरदार को कैसे भुनाते हैं। हमें लगता है कि सांझ को नये सीजन में कोई बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है। टेलीविजन पर 'बेहद' की जगह एक्टर जायेद खान के टीवी शो 'हासिल' ने ले ली है।
विज्ञापन
5 of 5
इस बीच, अगर जेनिफर के प्रशंसक उन्हें याद कर रहे हैं तो उनके लिए एक अच्छी खबर है कि जेनिफर सहबन अजीम और हर्षद चोपड़ा के साथ एक नए शो 'अधूरा अलविदा' में नजर आने वाली हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।