फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Apurva-Shilpa: अपूर्व अग्निहोत्री-शिल्पा सकलानी के घर गूंजी किलकारियां, शादी के 18 साल बाद बने माता-पिता

Sat, 03 Dec 2022 05:21 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 03 Dec 2022 05:21 PM IST
विज्ञापन
Television popular couple Apurva Agnihotri And Shilpa saklani Welcomes Baby Girl After 18 Years Of Marriage
अपूर्व अग्निहोत्री, शिल्पा सकलानी - फोटो : Social media

टीवी की दुनिया के पॉपुलर स्टार अपूर्व अग्निहोत्री के लिए साल 2022 बेहद खास रहा है। बॉलीवुड से लेकर टीवी तक अपने अभिनय का दम दिखाने वाले अभिनेता और उनकी पत्नी अभिनेत्री शिल्पा सकलानी के घर किलकारियां गूंजी हैं। दोनों के आंगन में आई इस खुशी को पाकर वह फूले नहीं समा रहे हैं। स्टार्स के घर शादी के पूरे 18 साल बाद एक नन्ही परी का जन्म हुआ है। अपने फैंस को कपल ने यह जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है, जिसे सुन फैंस के चेहरे भी खिल उठे हैं।    

Television popular couple Apurva Agnihotri And Shilpa saklani Welcomes Baby Girl After 18 Years Of Marriage
apurva agnihotri - फोटो : file photo

अपूर्व और शिल्पा ने अपने जीवन की खुशी की जानकारी फैंस के साथ साझा करने के लिए इंस्टाग्राम पर एक क्यूट सा वीडियो अपलोड किया है। इस वीडियो के जरिए स्टार कपल ने न केवल अपनी    राजकुमारी का नाम बताया है, बल्कि उसकी झलक भी दिखा दी है। उनके इस वीडियो पर फैंस भर-भर के प्यार लुटा रहे हैं। अपूर्व अग्निहोत्री ने जो वीडियो साझा किया है उसमें उनकी पत्नी शिल्पा सकलानी और नन्ही गुड़िया दिखाई दे रही हैं। दोनों ही अपनी बिटिया रानी को गोद में लिए लाड-प्यार करते नजर आ रहे हैं। अपूर्व और शिल्पा के चेहरों पर माता-पिता बनने की खुशी साफ झलक रही है।
Rangbaaz Phirse: राजू ठेहट-आनंदपाल की दुश्मनी पर बनी है यह वेब सीरीज, कत्ल-साजिश और गैंगवार तक सबकुछ आएगा नजर

Television popular couple Apurva Agnihotri And Shilpa saklani Welcomes Baby Girl After 18 Years Of Marriage
अपूर्व अग्निहोत्री, शिल्पा अग्निहोत्री - फोटो : Instagram: @apurvaagnihotri02

इस प्यारे से वीडियो को साझा करते हुए अपूर्व अग्निहोत्री ने लिखा, 'कुछ इस तरह मेरा इस बार का बर्थडे सबसे खास बन गया क्योंकि भगवान ने मुझे सबसे नायाब और अबतक का खूबसूरत तोहफा दिया है। पूरे आभार और खुशी के साथ हम अपने बेटी को आपसे मिलाना चाहते हैं, जिसका नाम इशानी कानू अग्निहोत्री। हमारी बेटी को ढेर सारा प्यार दें।' आपको बता दें, कल यानी 2 दिसंबर को अपूर्व अग्निहोत्री ने अपना 50वां जन्मदिन मनाया है।
Bharti Singh: भारती सिंह ने फनी अंदाज में बेटे के साथ मिलकर पति हर्ष को किया एनिवर्सरी विश, वीडियो वायरल

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Apurva Agnihotri (@apurvaagnihotri02)

विज्ञापन
विज्ञापन
Television popular couple Apurva Agnihotri And Shilpa saklani Welcomes Baby Girl After 18 Years Of Marriage
अपूर्व अग्निहोत्री - फोटो : Instagram

शिल्पा सकलानी और अपूर्व अग्निहोत्री की पहली मुलाकात मशहूर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के सेट पर हुई थी। दोनों ने इस सीरियल में साथ काम किया था और वहीं से दोनों के बीच दोस्ती और प्यार की शुरुआत हुई थी। दोनों कुछ वर्षों तक डेट करने के बाद साल 2004 में शादी के बंधन में बंध गए थे। शादी के पूरे 18 साल बाद अपूर्व और शिल्पा के घर किलकारियां गूंजी हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो अपूर्व आखिरी बार स्टार प्लस के मशहूर सीरियल 'अनुपमा' में दिखाई दिए थे, वहीं शिल्पा किसी भी सीरियल में काम नहीं कर रही हैं।
TV Actress: जब टीवी ये बहुएं हुईं ट्रोलिंग का शिकार, किसी ने शादी तो किसी ने कपड़ों को लेकर सुने ताने

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed