{"_id":"602356958ebc3e4c5f1546d4","slug":"television-these-actors-quit-show-but-never-replaced","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीवी के इन कलाकारों ने दिखाया ऐसा दमदार अभिनय, शो छोड़ा तो मेकर्स भी नहीं खोज पाए रिप्लेसमेंट","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
टीवी के इन कलाकारों ने दिखाया ऐसा दमदार अभिनय, शो छोड़ा तो मेकर्स भी नहीं खोज पाए रिप्लेसमेंट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 10 Feb 2021 10:31 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
दिशा वकानी, हिना खान, मोहनीश बहल
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय टेलीविजन सीरियल सालों साल चलते रहते हैं। ऐसे में कई बार सीरियल के कलाकार अपने किरदार से ऊबकर या फिर कई बार मेकर्स से अनबन की वजह से वह शो से किनारा कर लेते हैं। कलाकारों के शो छोड़ने के बाद अन्य को उनकी जगह रिप्लेस कर दिया जाता है। हालांकि कुछ सितारे ऐसे हैं जिन्होंने छोटे पर्दे पर अपने अभिनय से लोगों के दिलों पर इस कदर कब्जा किया कि मेकर्स भी उनका कोई विकल्प खोज नहीं पाए। तो चलिए बताते हैं ऐसे ही किरदारों के बारे में...
2 of 6
दिशा वकानी
- फोटो : तारक मेहता का उल्टा चश्मा
दयाबेन के नाम से मशहूर दिशा वकानी ने तीन साल पहले सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा से मैटरनिटी लीव लिया था लेकिन उसके बाद वह फिर नहीं लौटीं। दयाबेन को दर्शकों का खूब प्यार मिला। शो में उनके लौटने की कई बार खबरें आती रहती हैं। तारक मेहता में दिशा वकानी को रिप्लेस नहीं किया गया क्योंकि दर्शकों के लिए भी किसी अन्य को स्वीकार करना आसान नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक, दिशा ने निर्माताओं के साथ बातचीत कर कुछ शर्तों पर लौटने पर सहमति जताई है।
3 of 6
हिना खान
- फोटो : instagram/realhinakhan
ये रिश्ता क्या कहलाता है शो छोटे पर्दे पर सबसे लंबे समय तक चलने वाला शो है। हिना खान ने अक्षरा के रूप में इस डेली सोप से अपने करियर की शुरुआत की थी। आठ साल तक शो करने के बाद उन्होंने इसे छोड़ दिया। हिना का कहना था कि वह अपनी बहू की छवि तोड़ना चाहती थीं। हिना के जाने के बाद निर्माताओं ने शो को अगली पीढ़ी पर केंद्रित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
विवियन डीसेना
- फोटो : फाइल
सीरियल शक्ति- अस्तित्व के एहसास की में विवियन डीसेना ने हरमन सिंह की भूमिका निभाई थी जो एक ट्रांसजेंडर से प्यार कर बैठता है। विवियन को लोगों ने काफी पसंद किया लेकिन उन्होंने शो छोड़ दिया क्योंकि वह टीवी पर एक पिता का किरदार नहीं निभाना चाहते थे। मेकर्स ने शो में कई सालों का लीप दिखाया और अन्य कलाकार के इर्द गिर्द कहानी घूमने लगी।
विज्ञापन
5 of 6
मेघना मलिक
- फोटो : फाइल
सीरियल लाडो 2 में मेघना मलिक ने एक दंबग अम्माजी की भूमिका निभाई, जो एक गांव पर राज करती हैं। उन्होंने टीम पर गैरजिम्मेदाराना व्यवहार का हवाला देते हुए शो छोड़ दिया। मेघना ने यह भी उल्लेख किया कि टीम अम्मा जी के चरित्र के साथ न्याय नहीं कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।