फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कॉमेडियन दादी का हुआ एक्सीडेंट तो हिना की जगह ये बनेंगी कोमोलिका, ये हैं इस हफ्ते की TV की 5 खबरें

Wed, 13 Mar 2019 05:26 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 13 Mar 2019 05:26 AM IST
विज्ञापन
Television weekly Kapil Sharma show TRP breaks down to Hina Khan Top 5 TV news
Hina Khan Punit Ali - फोटो : twitter

'बुद्धू बक्सा'(Television weekly) कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी 5 खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी।

Television weekly Kapil Sharma show TRP breaks down to Hina Khan Top 5 TV news
ali asgar - फोटो : social media

मशहूर कॉमेडियन अली असगर का हुआ एक्सीडेंट
'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में दादी का किरदार निभाकर मशहूर हुए एक्टर और कॉमेडियन अली असगर एक हादसे का शिकार हो गए। हालांकि उनके फैंस के लिए राहत की बात यह है कि इस हादसे में अली असगर को कोई चोट नहीं आई है। अली असगर एक सिग्नल पर रुके थे तभी उनकी कार को एक गाड़ी ने टक्कर मार दी जिसके बाद उनकी कार पास खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे की जानकारी अली असगर ने खुद ट्वीट करके दी। उन्होंने लिखा कि 'मुंबई पुलिस का शुक्रिया। मेरी कार का एक्सीडेंट हो गया लेकिन जिस तरह से मुंबई पुलिस ने पूरे सिचुएशन को हैंडल किया वो काबिल-ए-तारीफ है। शुक्रिया।' 



 

Television weekly Kapil Sharma show TRP breaks down to Hina Khan Top 5 TV news
Khatron Ke Khiladi - फोटो : twitter

'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 9 के विनर बने पुनीत पाठक
स्टंट पर आधारित शो 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 9' का ग्रैंड फिनाले रविवार को संपन्न हुआ। फिनाले में कुल 6 कंटेस्टेंट शमिता शेट्टी, पुनीत पाठक, भारती सिंह, अली गोनी, रिद्धिमा पंडित और आदित्य नारायण पहुंचने में कामयाब रहे। सभी कंटेस्टेंट के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। इस दौरान शो में अक्षय कुमार बतौर गेस्ट भी पहुंचे। ग्रैंड फिनाले में पुनीत पाठक ने आदित्य नारायण को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। इसके साथ ही उन्हें एक मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार भी ईनाम में मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Television weekly Kapil Sharma show TRP breaks down to Hina Khan Top 5 TV news
Hina Khan Aarohi Panwar - फोटो : twitter

हिना खान की जगह अब यह एक्ट्रेस निभाएंगी कोमोलिका का रोल
टीवी क्वीन एकता कपूर का शो 'कसौटी जिंदगी के' इन दिनों टीआरपी की रेस में आगे चल रहा है। शो में मौजूद सभी किरदार अपना काम बखूबी निभा रहे हैं। शो में प्रेरणा, अनुराग के अलावा कोमोलिका के किरदार पर भी दर्शकों की नजर रहती है। खबर है कि हिना खान की जगह अब एकता कपूर को कोमोलिका के किरदार के लिए नई अभिनेत्री मिल चुकी है। यह कोई और नहीं बल्कि टीवी के फेमस शो 'इश्क में मरजावां' में आरोही का रोल करने वाली एक्ट्रेस अलीशा पंवार हैं।

विज्ञापन
Television weekly Kapil Sharma show TRP breaks down to Hina Khan Top 5 TV news
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

TRP में कपिल शर्मा का शो छूटा पीछे
इस बार की बार्क रिपोर्ट में काफी उठा-पटक देखने को मिला है। बीते कई हफ्तों से रोहित शेट्टी का शो 'खतरों के खिलाड़ी' (Khatron Ke Khiladi) नंबर एक की पोजीशन पर बरकरार था। इस बार भी इस सीरियल की टीआरपी काफी अच्छी और नंबर एक के पायदान पर काबिज था। दूसरे नंबर पर 'सुपर डांसर्स', तीसरे नंबर पर इस बार एकता कपूर का सीरियल 'नागिन 3' (Naagin 3) रहा। जबकि चौथे नंबर पर 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) रहा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed