फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टॉप 5 से बाहर हुआ कपिल का शो और दीपक ठाकुर पर भड़कीं जसलीन, ये हैं TV की हफ्तेभर की 5 बड़ी खबरें

Wed, 19 Jun 2019 01:44 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 19 Jun 2019 01:44 PM IST
विज्ञापन
Television Weekly Kapil Sharma show TRP down Producer Sohan Chauhan died Top 5 Tv news
Karan, Jasleen and Kapil - फोटो : Amar Ujala

'बुद्धू बक्सा'(Television weekly) कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी 5 खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी।

Television Weekly Kapil Sharma show TRP down Producer Sohan Chauhan died Top 5 Tv news
Sohan Chauhan - फोटो : facebook

प्रोड्यूसर सोहन चौहान का निधन
बड़े-बड़े रियलिटी शो के प्रोड्यूसर सोहन चौहान (Sohan Chauhan) का निधन हो गया है। सोहन की लाश मुंबई के रॉयल पाम्स तालाब, आरे कॉलोनी में संदिग्ध अवस्था में मिली। सोहन 'इंडियाज गॉट टैलेंट' (India's Got Talent) सीजन 7 और 'मास्टर शेफ इंडिया' (MasterChef India) सीजन 6 के प्रोड्यूसर थे। सोहन की निधन की खबर मिलते ही टेलीविजन इंडस्ट्री में शोक की लहर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रविवार (16 जून) की रात को सोहन की लाश तालाब में मिली। जिसके बाद सोहन की लाश को सिद्धार्थ अस्पताल में पोस्ट मार्टम के लिए ले जाया गया। सोहन की मौत किस वजह से हुई है इस बात का अभी तक पता नहीं चल पाया है। 

Television Weekly Kapil Sharma show TRP down Producer Sohan Chauhan died Top 5 Tv news
jasleen matharu, deepak thakur - फोटो : social media

दीपक ठाकुर ने जसलीन से मांगी माफी
'बिग बॉस' के बाद भी दीपक ठाकुर और जसलीन मथारू के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, दीपक ठाकुर ने जसलीन का मजाक उड़ाते हुए एक वीडियो बनाया था। वीडियो देख जसलीन दीपक पर भड़क उठी थीं। अब दीपक ने उनसे माफी मांगी है। दीपक ने सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो किया और लिखते हैं कि 'जिनका भी मैंने दिल दुखाया है उनसे माफी मांगता हूं।  मैं एक साधारण इंसान हूं। मैं लड़कियों की दिल से इज्जत करता हूं। जसलीन आपकी भी। अगर आपको मेरे फनी वीडियो का बुरा लगा है तो मैं माफी मांगता हूं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Television Weekly Kapil Sharma show TRP down Producer Sohan Chauhan died Top 5 Tv news
karan oberoi - फोटो : file photo

करण ओबेरॉय रेप का आरोप लगाने वाली महिला गिरफ्तार
टीवी एक्टर करण ओबेरॉय पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला को ओशिवारा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। TOI की रिपोर्ट के मुताबिक महिला पर झूठा केस फाइल करने का आरोप लगा है। दरअसल, कुछ दिनों पहले करण पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला ने मुंबई पुलिस से शिकायत करके बताया था कि उनपर दो अज्ञात बाइक सवार लोगों ने चाकू से हमला किया और धमकी दी कि वो अपना केस जल्द वापस ले लें। दो दिन बाद सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने उन हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया। उनमें से एक महिला के वकील का भाई था। उसने बताया कि महिला के वकील ने ही यह हमला करवाया था और उसे 10 हजार रुपये दिए थे। हालांकि गिरफ्तारी के पहले महिला ने इन आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि वह निर्दोष है और उसके पूर्व वकील ने उसे फंसाया है। 

विज्ञापन
Television Weekly Kapil Sharma show TRP down Producer Sohan Chauhan died Top 5 Tv news
Archana Puran Singh Kapil Sharma - फोटो : instagram

टीआरपी में पिछड़ा कपिल का शो
हाईएस्ट टीआरपी वाला शो 'नागिन 3' खत्म क्या हुआ दूसरे शोज को इसका फायदा मिलता दिख रहा है। नतीजा ये है कि टीआरपी रेटिंग में इस हफ्ते कई नए सीरियल देखने को मिले। पहले पायदान पर जगह मिली वो है ये रिश्ते हैं प्यार के। दूसरे नंबर पर कसौटी जिंदगी की 2। तीसरे नंबर पर ये हैं मोहब्बतें। जबकि छठे नंबर पर 'द कपिल शर्मा शो' है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed