फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TRP में पिछड़े कपिल तो 8 साल बाद मां बनेगी ये एक्ट्रेस, ये हैं TV की इस हफ्ते की 5 खबरें

Wed, 15 May 2019 02:17 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 15 May 2019 02:17 PM IST
विज्ञापन
Television Weekly Mahhi Vij pregnant to Kapil Sharma show TRP Top 5 television news
Kapil and Mahhi Vij - फोटो : file photo

'बुद्धू बक्सा'(Television weekly) कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी 5 खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी।

Television Weekly Mahhi Vij pregnant to Kapil Sharma show TRP Top 5 television news
Mahhi Vij and Jay Bhanushali - फोटो : twitter

शादी के 8 साल बाद मां बनने जा रहीं ये टीवी एक्ट्रेस!
माही विज और जय भानुशाली के घर जल्द ही खुशियां आने वाली हैं। खबरों की मानें तो दोनों पेरेंट्स बनने वाले हैं। माही विज प्रेग्नेंट है और उनका दूसरा महीना चल रहा है। हालांकि इस बारे में इस कपल ने कोई भी आधिकारिक एलान तो नहीं किया है लेकिन एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। इस कपल ने साल 2011 में शादी की थी। माही विज (Mahhi Vij) और जय भानुशाली (Jay Bhanushali) से जुड़ी इस खबर के बारे में बॉम्बे टाइम्स ने खुलासा किया है। 

Television Weekly Mahhi Vij pregnant to Kapil Sharma show TRP Top 5 television news
Kasautii Zindagii Ki 2 - फोटो : twitter

हिना खान को मिली फेयरवेल पार्टी
एकता कपूर के मशहूर सीरियल 'कसौटी जिंदगी के 2' (Kasauti Zindagi Kay 2) में कोमोलिका यानी कि हिना खान (Hina Khan) का पैकअप हो गया है। इस बात का खुलासा हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों में हुआ। इन तस्वीरों में पार्थ सामथान और एरिका हिना खान को फेयरवेल पार्टी दे रहे हैं। तस्वीरों में हिना खान बेहद खुश नजर आ रही हैं। 'कसौटी जिंदगी के 2' की पूरी टीम ने हिना खान के लिए फेयरवेल पार्टी रखी। सोशल मीडिया पर इस पार्टी की तस्वीरों और वीडियो छाए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Television Weekly Mahhi Vij pregnant to Kapil Sharma show TRP Top 5 television news
The Kapil Sharma show - फोटो : twitter

कपिल शर्मा को TRP में मिली मात
सीरियल की दुनिया में तहलका मचाने वाली इस हफ्ते की बार्क रिपोर्ट आ गई है। हर बार की तरह इस बार भी टीआरपी में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखा गया। इस बार की रिपोर्ट में सबसे ज्यादा नुकसान कपिल शर्मा (Kapil Sharma) को हुआ तो वहीं फायदा टीवी क्वीन एकता कपूर (Ekta kapoor) को हुआ। 'कुमकुम भाग्य' पहले नंबर पर, दूसरे नंबर नागिन 3, तीसरे नंबर पर 'कुंडली भाग्य' है। जबकि कपिल शर्मा का शो सातवें नंबर पर है।  

विज्ञापन
Television Weekly Mahhi Vij pregnant to Kapil Sharma show TRP Top 5 television news
Pratish Vora daughter died - फोटो : instagram

टीवी एक्टर की 2 साल की बच्ची के साथ हुआ दर्दनाक हादसा
मशहूर टीवी एक्टर प्रतीश वोहरा (Pratish Vora) पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। प्रतीश की 2 साल की बेटी का बुधवार रात निधन हो गया। इस दुखद घटना के बाद से प्रतीश का परिवार सदमे में है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रतीश की बेटी एक खिलौने के साथ खेल रही थीं। बच्ची ने गलती से खिलौने को निगल लिया जिसके बाद उसकी मौत हो गई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed