'बुद्धू बक्सा' (Television weekly) कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी पांच खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी।
कैबिनेट मंत्री की बहू बनीं टीवी अभिनेत्री, 'BB13' से ये दो कंटेस्टेंट बाहर, ये हफ्तेभर की 5 खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतपाल महाराज की बहू बनीं मोहिना सिंह
अभिनेत्री मोहिना सिंह शादी के बंधन में बंध गईं। मोहिना उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज की बहू बनीं। उन्होंने सतपाल महाराज के छोटे बेटे सुयश रावत संग सात फेरे लिए। शादी की सभी रस्में उत्तराखंड के हरिद्वार में हुईं। इस शादी को भव्य बनाने के लिए सतपाल महाराज ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। दोनों परिवारों के रिश्तेदार और करीबी दोस्त इस शादी में शामिल हुए। यही नहीं विदेशों से भी मेहमान पहुंचे। मोहिना खुद भी राजघराने से ताल्लुक रखती हैं।
कपिल शर्मा एक शो के लेते हैं 1 करोड़ रुपये
कपिल शर्मा जल्द ही पिता बनने वाले हैं । हाल ही में उन्होंने पत्नी गिन्नी चतरथ के लिए बेबी शॉवर पार्टी रखी थी, जिसकी तस्वीरें भी सामने आईं। कपिल शर्मा अपने शो को लेकर भी लगातार चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उनके शो में उदित नारायण पहुंचे । साथ में उनके बेटे आदित्य नारायण भी थे। इस शो में उदित ने कपिल की एक दिन की फीस के बारे में बताया। उदित नारायण ने बताया कि कपिल शर्मा अपने एक एपिसोड को होस्ट करने के लिए 1 करोड़ रुपये लेते हैं।
कंटेस्टेंट की आपबीती सुन रो पड़ीं नेहा कक्कड़
सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' 11 का आगाज हो चुका है। शो में अभी ऑडिशन राउंड प्रसारित हो रहे हैं। इस दौरान कई कंटस्टेंट ने अपनी संघर्ष की कहानी से जजों को भी भावुक कर दिया है। ऑडिशन राउंड के दौरान कंटेस्टेंट अविनाश ने अपनी जिंदगी के बारे में बताया तो नेहा कक्कड़ शो में ही रो पड़ीं। अविनाश को देखकर नेहा पूछती हैं कि 'आपके चेहरे पर निशान हैं, क्या कोई एक्सीडेंट हुआ था?' जिस पर अविनाश बताते हैं कि 'मेरा चेहरा जल गया था। ये आग मैंने खुद लगाई थी। मैं देख नहीं सकता। इन सबसे परेशान होकर मैंने खुद को आग लगा ली।' अविनाश का गाना सुनकर नेहा कक्कड़ फूट-फूटकर रोने लगीं।
'केबीसी 11' के तीसरे करोड़पति बनें गौतम कुमार झा
टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 11 को एक और करोड़पति मिल गया है। बिहार के रहने वाले गौतम कुमार झा 15 सवालों के जवाब देकर सीजन के तीसरे करोड़पति बन गए हैं। सोनी टीवी ने अपने ऑफिशियल पेज पर 'केबीसी' का एक प्रोमो शेयर किया है। इसमें अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर गौतम कुमार झा बैठे हुए हैं। तभी अमिताभ खुशी से कहते हैं 'एक करोड़'। इसके बाद गौतम अपनी पत्नी को गले से लगाते हैं। प्रोमो से पता चल रहा है कि गौतम एक करोड़ की राशि जीत चुके हैं। ये एपिसोड 15-16 अक्टूबर को प्रसारित होगा।