'बुद्धू बक्सा'(Television weekly) कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी 5 खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी।
पार्थिव पटेल के खुलासे से लेकर प्रेग्नेंसी पर माही के जवाब तक, ये हैं हफ्तेभर की टीवी की 5 खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपिल के शो में पार्थिव पटेल का बड़ा खुलासा
'द कपिल शर्मा' के शो में क्रिकेटर पार्थिव पटेल, दीपक चाहर और सूर्यकुमार यादव ने शिरकत की। इस दौरान क्रिकेटर्स ने अपने कई सीक्रेट्स का खुलासा किया जिसे सुनकर दर्शक भी हैरान रह गए। पार्थिव पटेल ने अपना किस्सा शेयर करते हुए बताया कि खिलाड़ियों को स्टेडियम के बाहर से खाना मना होता है। कई बार ऐसा भी हुआ है कि मैच के दौरान खिलाड़ियों को भूखा रहना पड़ता था। पार्थिव पटेल ने मैच के दौरान दूसरी टीम के खिलाड़ियों के साथ होने वाली हल्की नोंक-झोक का भी खुलासा किया।
तय तारीख पर नहीं रिलीज हो सका 'केबीसी' का प्रोमो
लखनऊ में फिल्म 'गुलाबो सिताबो' की शूटिंग कर रहे अमिताभ बच्चन ने अपने सुपरहिट टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति के लिए भी तैयारी शुरू कर दी है। शो के ट्रेलर की शूटिंग के लिए केबीसी की पूरी टीम लखनऊ पहुंची और वहीं फिल्म निर्देशक नितेश तिवारी ने इसके प्रोमो शूट किए। यह प्रोमो सोमवार को भारत और श्रीलंका के मैच के दौरान रिलीज किया जाना था लेकिन प्रोमो का काम पूरा न हो पाने के चलते यह अब तक रिलीज नहीं हो सका है।
बरुण सोबती बने पिता
'इस प्यार को क्या नाम दूं' (Is Pyaar Ko Main Kya Naam Doon) एक्टर बरुण सोबती (Barun Sobti) के फैंस के लिए खुशखबरी है। बरुण पिता बन गए हैं। बरुण के घर एक नन्ही परी आई है। इस बेबी गर्ल का जन्म 28 जून को हुआ। पेरेंट्स बनते ही बरुण और उनकी पत्नी पश्मीन मनचंदा बहुत खुश हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी बेटी का नामकरण भी कर दिया है।
कपिल जल्द ले सकते हैं ब्रेक
कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आई थीं कि कपिल जल्द ही पिता बनने वाले हैं। इस बीच कपिल को लेकर नई जानकारी सामने आई है। कहा जा रहा है कि कपिल जल्द ही इस शो से ब्रेक ले सकते हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक कपिल पत्नी गिन्नी चतरथ (Ginni Chatrath) की वजह से इस शो से 10 दिन का ब्रेक ले सकते हैं। कहा जा रहा है कि कपिल गिन्नी को लेकर बेबीमून पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं। गिन्नी अभी 3-4 महीने की प्रेग्नेंट है। ऐसे में कपिल गिन्नी के साथ क्वालिटी समय बिताना चाहते हैं।