{"_id":"5d216ec08ebc3e6ce559b291","slug":"the-kapil-sharma-show-guest-cricketers-parthiv-patel-and-2-others","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कपिल के शो में क्रिकेटर्स का बड़ा खुलासा, इस वजह से मैच के दौरान रहना पड़ता था भूखा","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
कपिल के शो में क्रिकेटर्स का बड़ा खुलासा, इस वजह से मैच के दौरान रहना पड़ता था भूखा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 07 Jul 2019 09:36 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
the kapil sharma show
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कपिल शर्मा अपनी कॉमेडी से दर्शकों का खूब मनोरंजन करते हैं। शो में इस हफ्ते कोई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज नहीं बल्कि क्रिकेटर्स मेहमान बनकर आए। सभी क्रिकेटर्स के साथ कपिल शर्मा ने खूब मजाक किए जिसका दर्शकों ने लुत्फ उठाया।
2 of 5
कपिल शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, द कपिल शर्मा के शो में क्रिकेटर पार्थिव पटेल, दीपक चाहर और सूर्यकुमार यादव ने शिरकत की। इस दौरान क्रिकेटर्स ने अपने कई सीक्रेट्स का खुलासा किया जिसे सुनकर दर्शक भी हैरान रह गए। दीपक चाहर ने बताया कि वो पढ़ाई में अच्छे नहीं थे। जब उन्होंने पहली बार क्रिकेटर बनने का फैसला किया तो किसी को यकीन नहीं आया।
3 of 5
kapil sharma
- फोटो : file photo
वहीं पार्थिव पटेल ने अपना किस्सा शेयर करते हुए बताया कि खिलाड़ियों को स्टेडियम के बाहर से खाना मना होता है। कई बार ऐसा भी हुआ है कि मैच के दौरान खिलाड़ियों को भूखा रहना पड़ता था। पार्थिव पटेल ने मैच के दौरान दूसरी टीम के खिलाड़ियों के साथ होने वाली हल्की नोंक-झोक का भी खुलासा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kapil sharma
- फोटो : file photo
सूर्यकुमार ने कपिल के शो में पहुंच अपने एक दूसरे टैलेंट से दर्शकों को रूबरू करवाया। उन्होंने फिल्म बाजीगर के टाइटल ट्रैक पर डांस किया। कपिल के शो में एक मौका ऐसा भी आया जब कई लड़कियों ने दीपक चाहर को प्रपोज किया जिसे सुनकर वो शरमा गए।
विज्ञापन
5 of 5
kapil sharma
- फोटो : social media
कपिल के शो के बारे में ऐसी चर्चा है कि जल्द ही शो को कुछ दिनों के लिए बंद किया जा सकता है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, कपिल, पत्नी गिन्नी चतरथ की वजह से इस शो से 10 दिन का ब्रेक ले सकते हैं। कहा जा रहा है कि कपिल गिन्नी को लेकर बेबीमून पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं। गिन्नी अभी 3-4 महीने की प्रेग्नेंट है। ऐसे में कपिल, गिन्नी के साथ क्वालिटी समय बिताना चाहते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।