फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा ने शेयर किया शो का अनसेंसर्ड वीडियो, विक्की कौशल की खिंचाई करते आए नजर

Fri, 10 Dec 2021 09:23 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 10 Dec 2021 09:23 PM IST
विज्ञापन
The Kapil Sharma Show: Kapil Sharma shared the uncensored video of the show slammed Vicky Kaushal
विक्की कौशल,कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ और अभिनेता विक्की कौशल आखिरकार एक-दूसरे के हो चुके हैं। दोनों ने राजस्थान के सवाई माधोपुर सिक्स सेंस होटल बरवाड़ा में सात फेरे लिए। अपनी शादी के बाद से ही विकी और कटरीना लगातार सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इसी बीच मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने विक्की कौशल से जुड़ा एक वीडियो इंटरनेट पर साझा किया है। यूट्यूब पर शेयर किया गया यह वीडियो द कपिल शर्मा शो के एक एपिसोड की अनसेंसर्ड फुटेज है। इसमें विक्की के साथ निर्देशक शूजीत सरकार भी नजर आ रहे हैं।

सामने आए इस वीडियो में कपिल शर्मा विक्की कौशल से कहते हैं कि उनके पास विक्की के बारे में ऐसी खबरें आई हैं, जिस पर वह चाहते हैं कि विक्की अपनी प्रतिक्रिया दें। कपिल जिस रिपोर्ट की बात कर रहे थे, उस रिपोर्ट का शीर्षक था- अपनी पड़ोसी के साथ विक्की ने साझा की ऐसी तस्वीर जिससे नाराज हो सकती हैं कटरीना।

The Kapil Sharma Show: Kapil Sharma shared the uncensored video of the show slammed Vicky Kaushal
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

कपिल ने जब आगे इस रिपोर्ट को पढ़ा तो सभी लोग इसे सुन हैरान रह गए। दरअसल, रिपोर्ट में जिस पड़ोसी के बारे में बात की जा रही थी, वह असल में बेला नामक एक कुत्ता था। रिपोर्ट को सुन जहां विक्की अवाक रह गए, तो वहीं अर्चना पूरन सिंह के मुंह से हे भगवान निकल पड़ा।

The Kapil Sharma Show: Kapil Sharma shared the uncensored video of the show slammed Vicky Kaushal
विक्की कौशल - फोटो : Insatagram- @vickykaushal09

इसके बाद कपिल ने कुत्ते के साथ विक्की की तस्वीर दिखाते हुए कहा कि देखो कितनी प्यारी तस्वीर है और लोग इसे लेकर कैसी- कैसी की खबरें बना रहे हैं। इसके बाद कपिल ने एक और रिपोर्ट पढ़ी जिसमें यह दावा किया गया था कि विक्की चुपके से कटरीना से मिलने जा रहे थे और तभी उनके पड़ोसी ने इसका खुलासा कर दिया। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
The Kapil Sharma Show: Kapil Sharma shared the uncensored video of the show slammed Vicky Kaushal
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : Instagram

कपिल के मुंह से यह बात सुन विक्की ने तुरंत ही अपना चेहरा छुपा लिया। इसके बाद कपिल ने आगे बताया कि कटरीना के घरों पर लगे कैमरे में विक्की कभी इसलिए पकड़ नहीं आते क्योंकि वह एक हुडी और टोपी के नीचे खुद को छुपा लेते हैं।

विज्ञापन
The Kapil Sharma Show: Kapil Sharma shared the uncensored video of the show slammed Vicky Kaushal
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

गुरुवार को सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा में अपनी शादी के बाद इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरें साझा करते हुए विक्की और कटरीना ने पोस्ट में लिखा, “हमारे दिल में केवल प्यार और कृतज्ञता है, जो हमें इस क्षण तक ले आई। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की कामना करते हुए हम इस नई यात्रा को एक साथ शुरू कर रहे हैं।”

 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed