फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Kapil Sharma Show: द कपिल शर्मा शो से हुई सुमोना चक्रवर्ती की छुट्टी! वायरल हुआ अभिनेत्री का इमोशनल नोट

Thu, 22 Jul 2021 08:46 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Thu, 22 Jul 2021 08:46 PM IST
विज्ञापन
The Kapil Sharma Show Sumona Chakravarti missing from Kapil Sharma Show wrote emotional note
सुमोना चक्रवर्ती - फोटो : Instagram

कपिल शर्मा पिछले काफी सालों से दर्शकों का अपनी कॉमेडी से मनोरंजन कर रहे हैं। 'द कपिल शर्मा शो' के दो सीजन का दर्शकों ने जमकर लुत्फ उठाया। कपिल और उनकी पलटन ने भी अपने दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अपनी कॉमेडी से इन सभी कलाकारों ने दर्शकों को इतना हंसाया कि लोगों की आंखों से खुशी के आंसू तक निकल गए।  इस बात की घोषणा कुछ दिनों पहले ही हुई जब शो की स्टारकास्ट ने सेट से एक सेल्फी साझा की। तस्वीरों को साझा करते हुए कपिल शर्मा ने कैप्शन में लिखा, 'पुराने चेहरों के साथ नई शुरुआत।' तस्वीरों में कपिल शर्मा के साथ कीकू शारदा, भारती सिंह, कृष्णा अभिषेक, चंदन प्रभाकर और सुदेश लहरी नजर आ रहे हैं।



लेकिन शो की वापसी में टीवी अभिनेत्री सुमोना चक्रवर्ती को जगह नहीं मिली है। कपिल शर्मा द्वारा जारी इन तस्वीरों को देखकर सुमोना ने इशारों-इशारों में सोशल मीडिया पर अपना दर्द जाहिर किया है। अभिनेत्री ने चारलोट फ्रीमैन की किताब एव्रीथिंग यू वील एवर नीड (Everything You'll Ever Need) का एक कोट साझा किया है। 

The Kapil Sharma Show Sumona Chakravarti missing from Kapil Sharma Show wrote emotional note
कपिल शर्मा - फोटो : Instagram

उन्होंने लिखा, 'अगर किसी चीज को सही मौका नहीं देते हैं तो कभी नहीं समझ पाएंगे कि आपके लिए है भी या नहीं। फिर चाहे वो एक रिश्ता हो, कोई काम हो या शहर हो या नया अनुभव हो। भले ही आप इसमें अपनी जी जान लगा दें लेकिन ये सब तब भी आपके पास न टिके तो आप समझ लीजिए कि ये आपके लिए बना नहीं था। आप अफसोस के साथ सब चीजों से दूर चले जाएंगे और सोचेंगे कि मैंने इसमें बहुत एनर्जी लगा दी थी लेकिन आप बस यही कर सकते थे।'


 
The Kapil Sharma Show Sumona Chakravarti missing from Kapil Sharma Show wrote emotional note
सुमोना चक्रवर्ती - फोटो : Instagram

अभिनेत्री ने आगे लिखा, 'यह बहुत भयानक एहसास है कि आप उस स्थिति से दूर हट गए क्योंकि आप जानते हैं कि उस चीज में और ज्यादा अच्छा काम कर सकते थे। तो, सब  कुछ पीछे छोड़कर अपने अंदर साहस खोजें और आगे बढ़ने का चांस लें, अपने अगले पड़ाव के लिए प्रेरणा खोजें, एक जब ये कर लें तो अपने आपको उसमें झोंक दें और कभी पीछे मुड़कर ना देखें।'

विज्ञापन
विज्ञापन
The Kapil Sharma Show Sumona Chakravarti missing from Kapil Sharma Show wrote emotional note
सुमोना चक्रवर्ती - फोटो : Instagram

'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में सुमोना ने कपिल शर्मा की पत्नी मंजू शर्मा की भूमिका अदा की थी। सुमोना कपिल की ऑन-सक्रीन पत्नी के नाम से बहुत मशहूर हैं। अभिनेत्री 'द कपिल शर्मा शो' में सरला गुलाटी का किरदार निभा रही थी। शो में दिखाया है गया कि सरला उर्फ सुमोना कपिल पर जान छिड़कती हैं और कपिल उनकी खिल्ली उड़ाते हैं। इस शो ने सुमोना के अभिनय को एक नया मुकाम दिया, जहां उन्होंने हास्य क्षेत्र में खुद को साबित किया।

विज्ञापन
The Kapil Sharma Show Sumona Chakravarti missing from Kapil Sharma Show wrote emotional note
सुमोना चक्रवर्ती - फोटो : Instagram

'द कपिल शर्मा शो' ने सुमोना को अलग पहचान दी। वो कपिल के कॉमेडी परिवार का बहुत ही अहम हिस्सा हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो सुमोना इस शो के लिए अच्छी खासी मोटी फीस लेती हैं। हर एपिसोड के लिए उन्हें लगभग 6 से 7 लाख रुपये फीस मिलती है। हालांकि ही में उन्होंने बताया था कि उनके पास काम नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed