फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 11: फिनाले की दहलीज से क्यों बाहर हो गए लव त्यागी, ये हैं पांच मुख्य कारण

Sun, 07 Jan 2018 11:54 AM IST
amarujala.com- Written by: अरविंद
amarujala.com- Written by: अरविंद Updated Sun, 07 Jan 2018 11:54 AM IST
विज्ञापन
these are main reasons behind luv tyagi eviction from bigg boss
Luv Tyagi
बिग बॉस में पड़ोसी घर से मुख्य घर में आकर लंबा सफर तय करने वाले लव त्यागी घर से बेघर हो गए हैं। घर में केवल टॉप 5 के बीच फाइनल की जंग होगी। ऐसे में लव के बेघर होने की ये बड़ी वजह सामने आ रही हैं...
these are main reasons behind luv tyagi eviction from bigg boss
Luv Tyagi

घर में 'बैलबुद्धि' के नाम से पहचान रखने वाले लव त्यागी ने बिग बॉस की पिच पर बड़ी धीमी शुरूआत की थी। लेकिन देखते ही देखते उन्होंने खुद ही बंदगी, हितेन, अर्शी और प्रियांक को सीमा रेखा से पार कर दिया। उन्होंने गेम मे ऐसी वापसी की कि मास्टरमाइंड विकास गुप्ता के भी होश उड़ गए।

these are main reasons behind luv tyagi eviction from bigg boss
Bigg Boss 11

लेकिन हम आपको बता रहे हैं फर्श से अर्श पर गए लव त्यागी कैसे दोबारा अर्श से फर्श पर आ गिरे। बता दें कि लव का पर्फोमेंस घर में धीरे-धीरे एक बार फिर धीमा पड़ने लगा। वे घर में किसी भी टास्क में अच्छा नहीं कर पा रहे थे। ऐसा हिना खान ने कहा। हिना के मुताबिक, लव कांफिडेंट हो गए और गेम में दिलचस्पी लेने में पीछे रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
these are main reasons behind luv tyagi eviction from bigg boss
vikas gupta

वहीं, घर में हुई डिबेट में भी सभी कंटेस्टेंट्स ने लव को ही टारगेट किया। विकास ने लव के पिछले कुछ दिनों के पर्फोमेंस को निराशाजनक बताया। वहीं शिल्पा ने भी माना कि लव अब घर में कुछ करते दिखाई नहीं दे रहे हैं। ऐसे में लव कि गिरती टीआरपी ने उन्हें शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

विज्ञापन
these are main reasons behind luv tyagi eviction from bigg boss
Bigg Boss 11

लव के बाहर होने की जो सबसे बड़ी वजह मानी जा रही है वो है उनका दिल्ली से संबंध होना। जी हां आप चौंक जरूर जाएंगे लेकिन इससे पहले जान लें कि हाल ही में हुई मुंबई के इनॉर्बिट मॉल में लाइव पब्लिक वोटिंग में ज्यादा वोट शिल्पा शिंदे, विकास और हिना को जा रहे थे। लेकिन इसके पीछे की वजह ये है कि ये तीनों मुंबई से हैं और लव अकेले दिल्ली से।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed