मनोरंजन जगत में बड़े पर्दे और छोटे पर्दे दोनों की अपनी एक अलग एहमियत है। जहां दो से ढाई घंटे की फिल्म के जरिए सितारे दर्शकों को लुभाने की पूरी कोशिश करते है, तो वहीं, छोटे पर्दे पर प्रसारित होने वाले डेली सोप के स्टार भी हर एपिसोड में अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। बीते कुछ समय में बड़े सितारों को छोटे पर्दे पर डेब्यू करते देखा गया है। तो वहीं, कुछ छोटे पर्दे से शुरुआत करने वाले स्टार्स आज बड़े पर्दे पर अपना दमखम दिखा रहे हैं। यह कनेक्शन सिर्फ छोटे पर्दे और बड़े पर्दे का नहीं, बल्कि इनमें काम करने वाली नामचीन हस्तियों का भी है। टेलीविजन जगत के कुछ स्टार्स ऐसे हैं, जिनका बॉलीवुड इंडस्ट्री के सितारों से खास रिश्ता है। यह रिश्ता क्या है, और इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल है, आइए जान लेते हैं-
TV Stars: बॉलीवुड में हैं इन टीवी स्टार के रिश्तेदार, कोई है सुभाष शर्मा की बेटी, तो कोई दिलीप कुमार का भतीजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटे पर्दे के नंबर 1 शो 'अनुपमा' की मुख्य अभिनेत्री रूपाली गांगुली ने अपने काम के दम पर अपनी अलग पहचान बनाई है। बेहद कम लोग जानते हैं कि रूपाली, जाने-माने निर्देशक रहे अनिल गांगुली की बेटी हैं। रूपाली ने महज सात वर्ष की नन्ही उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। रूपाली को फिल्म 'साहेब' में देखा गया था, जिसमें उनके साथ अमृता सिंह और अनिल कपूर जैसे सितारे थे। इस मूवी का निर्देशन उनके पिता अनिल गांगुली ने ही किया था। इतना ही नहीं रूपाली को उनके पिता के निर्देशन में बनी फिल्म 'मेरा यार मेरा दुश्मन', 'अंगारा' और 'दो आंखें बारह हाथ' जैसी फिल्मों में भी देखा जा चुका है।
'अनुपमा' की ही दूसरी मुख्य अभिनेत्री मदालसा शर्मा का भी बॉलीवुड इंडस्ट्री से गहरा नाता है। काव्या के किरदार से दर्शकों के बीच पॉपुलर मदालसा लोकप्रिय बॉलीवुड और टीवी अभिनेत्री शीला शर्मा और फिल्म निर्माता-निर्देशक सुभाष शर्मा की बेटी हैं। साथ ही मदालसा, वेटरन बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की बहू भी हैं।
Thalapathy 69: 'दलपति 69' में विजय के साथ बनेगी सामंथा की जोड़ी? इस दिन से फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे एच विनोत
सीरियल 'रंजू की बेटियां' में अपने दमदार अभिनय से इंडस्ट्री समेत लोगों के दिलों पर राज करने वाले अभिनेता अयूब खान किसी पहचान के मुहताज नहीं हैं। अयूब खान, दिग्गज अभिनेता बेगम पारा और नासिर खान के बेटे हैं। साथ ही वह दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार और सायरा बानो के भतीजे भी हैं।
SRK: शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्मों का प्रशंसकों को है इंतजार, 'किंग' के बाद 'पठान 2' में दिखेगा जलवा!
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल में वरुण का किरदार निभाकर लाइमलाइट बटोरने वाले अभिनेता रुस्लान मुमताज की लड़कियां दीवानी हैं। रुस्लान मुमताज ने छोटे सहित बड़े पर्दे पर भी अपने अभिनय का जलवा दिखाया है। रुस्लान, बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री अंजना मुमताज के बेटे हैं।