स्टैंडअप कॉमेडियन और 'बिग बॉस' सीजन 17 के विजेता मुनव्वर फारूकी का विवादों से पुराना और गहरा नाता है। मुनव्वर ने हाल ही में महाराष्ट्र के कोंकणी समुदाय के लोगों के लिए अपशब्द का इस्तेमाल किया, जिसके बाद सोशल मीडिया के एक वर्ग ने उनका विरोध शुरू कर दिया। लोगों के गुस्से को बढ़ता देखकर स्टैंडअप कॉमेडियन को माफी मांगनी पड़ गई है।
Munawar Faruqui: कोंकणी समुदाय पर टिप्पणी कर बुरे फंसे मुनव्वर फारूकी, आलोचनाओं के आगे टेके घुटने, मांगी माफी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनव्वर फारूकी हाल ही में आयोजित एक कॉमेडी शो में कोंकणी समुदाय पर अनुचित टिप्पणी करते नजर आए थे। इस दौरान उन्होंने कहा था, 'कोंकणी लोग दूसरों को मूर्ख बनाते हैं।' इसके साथ ही उन्होंने एक अपशब्द का भी इस्तेमाल किया था। मुनव्वर की यह टिप्पणी उन्हें काफी भारी पड़ी और सोशल मीडिया पर उनकी ट्रोलिंग शुरू हो गई।
शिवसेना विधायक सदा सरवणकर के बेटे समाधान ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा था, 'अगर मुनव्वर ने कोंकणी लोगों से माफी नहीं मांगी तो यह पाकिस्तान प्रेमी जहां भी दिखेगा उसे रौंद दिया जाएगा।' भाजपा नेता नितेश राणे ने स्टैंडअप कॉमेडियन को चेतावनी दी थी, 'यह हरा सांप बहुत बोलने लगा है। हमारे पास कोंकणी समुदाय के लोगों का मजाक उड़ाने वाले व्यक्ति के घर का पता है, उसे जल्द सबक सिखाएंगे।'
कोकणावर खूप खूप प्रेम आणि माझी माफी❤️ pic.twitter.com/pUSPYuZ9Kf
Anupam Kher: अनुपम खेर ने महेश भट्ट को दी गुरु दक्षिणा, बोले- 'एक जन्म में चुकाना संभव नहीं है', वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर भी मुनव्वर फारूकी का विरोध शुरू हो गया, जिसे देखकर स्टैंडअप कॉमेडियन ने घुटने टेक दिए। मुनव्वर ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो जारी कर अपनी सफाई पेश की। उन्होंने कहा, 'कुछ दिन पहले हुए एक शो में ऑडियंस से बातचीत करते वक्त मैंने कोंकण पर एक टिप्पणी कर दी, जिसे गलत समझ लिया गया। मैंने कोंकणी समुदाय का मजाक नहीं उड़ाया है।'
Devara Chuttamalle: 'देवरा' का गाना 'चुट्टामल्ले' यूट्यूब पर कर रहा है ट्रेंड, 80 मिलियन व्यूज के हुआ पार
मुनव्वर फारूकी ने अपनी बात में आगे जोड़ा, 'मेरा काम लोगों को हंसाना है ना कि किसी को दुख पहुंचाना। अगर मेरी टिप्पणी से किसी को ठेस पहुंची है तो मैं तहे दिल से माफी मांगना चाहता हूं।' साथ ही उन्होंने मराठी में एक ट्वीट कर लिखा, 'कोंकणियों को बहुत प्यार और माफी चाहता हूं।'