फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC 16: 'मुझे विश्वास है कि आप मेरा हाथ पकड़कर...,' केबीसी 16 के शानदार आगाज पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन

Tue, 13 Aug 2024 09:11 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Tue, 13 Aug 2024 09:11 AM IST
विज्ञापन
Kaun Banega Crorepati 16 Premiere amitabh bachchan gets emotional on show start and returning back as a host
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@sonytvofficial

अमिताभ बच्चन ने पिछले साल लोकप्रिय क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' को भावनात्मक विदाई दी थी। हालांकि, प्रशंसकों की मांग के कारण मेगास्टार केबीसी की मेजबानी करने के लिए लौट आए हैं। 16वें सीजन का आगाज हो चुका है। शो का प्रीमियर सोमवार रात 9 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर हुआ। बिग बी ने एक बार फिर मेजबान की कुर्सी की शोभा बढ़ाई। साथ ही वह 16वें सीजन के साथ वापस लौटने पर भावुक होते नजर आए। 

Kaun Banega Crorepati 16 Premiere amitabh bachchan gets emotional on show start and returning back as a host
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम @amitabhbachchan

बिग बी जैसे ही मंच पर पहुंचे। लोगों ने अभिनेता-मेजबान का तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया। इसके बाद अमिताभ अपनी सीट पर बैठ गए और कैमरे की ओर देखते हुए हिंदी में अपना स्वागत भाषण शुरू किया। उन्होंने कहा, 'आज एक नए सत्र की शुरुआत हुई है, लेकिन आज मेरे पास शब्दों की कमी है और ऐसा इसलिए है क्योंकि किसी भी शब्द में आपके प्यार के प्रति आभार व्यक्त करने की क्षमता नहीं है।'

Kaun Banega Crorepati 16 Premiere amitabh bachchan gets emotional on show start and returning back as a host
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम @amitabhbachchan

सदी के महानायक ने अपनी बात में आगे जोड़ा, 'आपकी प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद देने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं, जिसने कौन बनेगा करोड़पति को एक नया जीवन दिया, जिसने इस मंच को फिर से रोशन किया, और जिसने एक परिवार को फिर से जोड़ा और मुझे आपके बीच उपस्थित होने की अनुमति दी।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kaun Banega Crorepati 16 Premiere amitabh bachchan gets emotional on show start and returning back as a host
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम @amitabhbachchan

अमिताभ ने कहा, 'मैं केबीसी के पुनर्निर्माण और पुनर्जन्म के लिए इस देश के लोगों को सलाम करता हूं। ये मंच आपका है, ये खेल आपका है और ये सीजन सिर्फ आपका है। आपके प्यार का सम्मान करने के लिए मैं दोगुनी मेहनत से आपके सामने उपस्थित होऊंगा। और मुझे विश्वास है कि आप मेरा हाथ पकड़कर मुझे आश्वस्त करते रहेंगे।' यह सब बोलते हुए बिग बी भावुक होते नजर आएं। 

विज्ञापन
Kaun Banega Crorepati 16 Premiere amitabh bachchan gets emotional on show start and returning back as a host
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम @amitabhbachchan

'केबीसी 16' के पहले एपिसोड में प्रतियोगी उत्कर्ष बक्शी ने हॉट सीट तक पहुंचने के लिए फास्टेस्ट फिंगर्स फर्स्ट का पहला राउंड जीता। वह 25 लाख रुपये तक के सवाल तक खेलने में सफल रहे, लेकिन वह हाई स्टेक सवाल का जवाब देने ने विफल रहे, इसलिए वह केवल 3 लाख 20 हजार रुपये की पुरस्कार राशि ही घर ले जा पाए। इस सीजन के क्विज शो में नए बदलावों में से एक 'दुगनास्त्र' है, जिसके माध्यम से 'सुपर सवाल' का सही जवाब देने पर प्रतियोगी द्वारा जीती गई राशि दोगुनी हो जाएगी। हालांकि, ट्विस्ट यह है कि प्रतियोगी के पास सही उत्तर चुनने के लिए कोई विकल्प नहीं होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed