छोटे पर्दे के मशहूर सीरियल 'उतरन' और 'डायन' से लाखों दिलों की जीतने वाली अदाकार टीना दत्ता इस साल की शुरुआत में ब्वॉयफ्रेंड के साथ रिश्ते खराब होने की वजह से चर्चा में थीं। अब वह नए जीवन साथी की तलाश में हैं। टीना दत्ता इन दिनों नए पार्टनर की तलाश कर रही हैं लेकिन वह मनोरंजन की दुनिया में से किसी को भी अपना पार्टनर नहीं बनाना चाहती हैं।
ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन का शिकार हो गईं थीं टीना दत्ता, नया पार्टनर चाहती हैं लेकिन वो ऐसा...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीना दत्ता इस साल ब्वॉयफ्रेंड के साथ ब्रेकअप के बाद वह काफी डिप्रेस हो गईं थीं। अंग्रेजी वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार अब टीना दत्ता ने कहा है- मैंने अब पूरी तरह से अपनी जिंदगी पर ध्यान देने और घर बसाने का फैसला किया हैं, लेकिन मैं ऐसे इंसान के साथ नहीं जाना चाहूंगी जो मनोरजंन जगत से संबंध रखता हो।'
टीना दत्ता आग कहती हैं- 'मैं ऐसा पार्टनर चाहती हूं जो मेरे लिए वफादार हो, लोगों का सम्मान करता हो।' पिछले रिश्ते के लिए टीना अफसोस जताती हुई कहता हैं- 'मुझे उससे (पार्टनर) कहना चाहिए था कि सब कुछ खत्म हो गया है। मैं पूरी तरह से उसको गलत नहीं कहूंगी क्योंकि मैंने भी नाजुक उम्र में प्यार कर लिया था। मैं प्यार में पूरी तरह से पागल थी। मैंने खुद अपमानजनक रिश्ते की जिम्मेदार हूं जो मैंने उसको वैसा करना दिया जैसा वो चाहता था।'
टीना दत्ता आगे कहती हैं- 'जो भी हुआ अच्छा हुआ क्योंकि जो इंसान आप पर हाथ उठा देता है वह मर्द नहीं है। अपने इस रिश्ते के बाद मुझे लोगों पर विश्वास करने से डर लगने लगा था मैं काफी डिप्रेस हो गई थी। मैं परेशान रहने लगी थी और मैं खुद को मेकअप रूम में छुपाकर रखती थी, रोती रहती थी। टीना दत्ता ने अपने बुरे अनुभव को साझा करने के बाद बोला- 'पहली बात तो ये आपको कोई अनदेखा नहीं कर सकता और ना ही किसी को अधिकार है आपका अपमान करने का। तुम्हें अपनी शांति और खुशियों के साथ रहना चाहिए।'
आपको बता दें कि इस साल मार्च में टीना दत्त तब सुर्खियों में आ गई थीं जब उन्होंने अभिनेता मोहित मल्होत्रा पर इंटीमेट सीन की शूटिंग के दौरान उन पर गलत तरीके से छूने का आरोप मढ़ा था। टीना ने कहा था जब टीवी शो को शूट करने की बात होती है तो सामने परेशानियां ही परेशानियां खड़ी हो जाती हैं, इनमें कई बहुत ही दुखदायी होती है। टीना ने इस मामले को प्रोड्क्शन टीम के सामने भी रखा था। ऐसे में उन्होंने भी उनकी मदद की थी।
पढ़ें: 'उतरन' एक्ट्रेस ने को-स्टार पर लगाया था गलत ढंग से छूने का आरोप, अब साथ में काम करने को हुईं तैयार