फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गौरव से मॉडल गौरी बना ये शख्स, ऑडिशन में बताई जेंडर चेंज करवाने की पूरी कहानी

Thu, 26 Oct 2017 07:50 AM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद
amarujala.com- Presented by: अरविंद Updated Thu, 26 Oct 2017 07:50 AM IST
विज्ञापन
 transformative model said i have gifted to myself vagina in a show
Gauri arora

तीन साल पहले एमटीवी शो 'स्पिलिटविला' के आठवें सीजन में गौरव अरोड़ा बनकर आया ये मॉडलर अब गौरी अरोड़ा के रूप में मॉडल बनकर आया है। जानिए गौरव से गौरी तक की पूरी कहानी.... गौरव अरोड़ा ने पिछले साल खुद को एक लड़की में कनवर्ट करवा लिया है। गौरव अब पूरी तरह से गौरी अरोड़ा बन गया है और एमटीवी पर शो 'इंडियंस नेक्स्ट टॉप मॉडल' के लिए ऑडिशन दे दिया है। शो का ये तीसरा सीजन हैं और मिलिंद सोमेन, एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा, नीरज गाबा और फोटोग्राफर डब्बू रतनानी शो के जज हैं।

गौरी ने ऑडिशन में बताई अपने ट्रांसफोर्मेशन की एक-एक बात

 transformative model said i have gifted to myself vagina in a show
MTv Show

चलिए आपको भी बताते हैं आखिर क्या है गौरव से गौरी तक की कहानी। दरअसल, पिछले साल ही गौरव ने गौरी बनने के लिए अपना जेंडर चेंज करवाया है और साथ ही अपने शरीर को एक मॉडल के रूप में ढाल लिया है।  'गौरी ने खुद कहा कि' मैंने खुद को एक वजिना गिफ्ट की है, तीन साल पहले मैं एक मेल मॉडल थी, यहां तक कि मैं मैगजीन के मैन पेज पर भी आती थी, मैंने एमटीवी पर एक मेल मॉडल के रूप में रहते हुए शो भी किया है, मेरे 8 पैक एब्स थे, मैं पूरी तरह एक फिट मेल मॉडल थी, लेकिन लड़की बनने के बाद मैं फिर भी नर्वस थी क्योंकि मेरे कंधे और बाजू काफी चौड़े थे, लेकिन एक लड़की में धीरे-धीरे कनवर्ट हो रही थी जो मेरे लिए बहुत खुशी की बात थी।'..पढि़ए आगे चौंकाने वाली बात...

 transformative model said i have gifted to myself vagina in a show
Gauri Arora

गौरी ने ऑडिशन में आगे बतााया कि 'बचपन से मेरे अंदर बहुत कुछ चल रहा था, मुझे नहीं पता कौन क्या बात कर रहा है, लेकिन मेरे माता-पिता ने मेरा पूरा साथ दिया, वे मेरे लिए भगवान हैं, मेरे पिता ही थे जो मुझे बैंकॉक ले गए, हम थाईलैंड गए और वहां मेरे पिता ही मेरे साथ थे, एक पिता के लिए ये बहुत ही कठिन परिस्थिति है कि उसका बेटा एक लड़की में कनवर्ट हो रहा है। मैं हमेशा अपने पापा से कहती थी कि ये बहुत असहनीय और असंभव है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
 transformative model said i have gifted to myself vagina in a show
Gauri arora

जब गौरी से पूछा गया कि शो में बिकनी भी पहनी जाएगी तो तुम इसमें सहज हो। तो इस पर गौरव से गौरी बने मॉडल ने कहा कि 'मेरे पिता और ब्वॉयफ्रेंड ने भी मुझे बताया था कि 'मैं अपने पहले शो में बिकनी ना पहनूं ताकि लोग ये ना सोचे कि मैंने ये ट्रांसफोर्मेशन सिर्फ में शो में आने के लिए करवाया है।'..अभी और भी हैं खुलासे.. 

विज्ञापन

इसलिए किया ट्रांसफोर्मेशन

 transformative model said i have gifted to myself vagina in a show
Gauri arora
गौरी ने आगे कहा कि 'मुझे बहुत ही अच्छा और खूबसूरत महसूस हुआ और मैंने बिकनी पहनने का फैसला लिया। क्योंकि इससे मेरे अंदर की सच्चाई लोगों के सामने बयां होगी। मैं आशा करती हूं कि लोगों को भी इससे प्रोत्साहन मिले। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed