फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गिरती TRP के बीच कपिल को इस बार भी हुआ भारी नुकसान तो नया शो बना नंबर 1, देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट

Fri, 28 Jun 2019 06:44 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 28 Jun 2019 06:44 PM IST
विज्ञापन
TRP Rating Kapil Sharma show fail to gain TRP new serial Yeh Rishtey Hain Pyaar Ke top the chart
Kapil Sharma, Yeh Rishtey Hain Pyaar Ke and kasautii - फोटो : file photo

टेलीविजन की दुनिया में उतार चढ़ाव करने वाली इस हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट आ गई है। इस हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट में सबसे ज्यादा नुकसान कपिल शर्मा (Kapil Sharma) हो हुआ है। कपिल का शो ना केवल लगातार टॉप 5 से बाहर चल रहा है बल्कि इस बार तो टॉप 10 लिस्ट में एकदम कगार पर पहुंच गया है। वहीं एकता कपूर को फायदा पहुंचा है। इसके साथ ही नए शो ने फिर से नंबर एक पर कब्जा जमा लिया है। जानिए टॉप 10 सीरियल्स की लिस्ट में कौन सा सीरियल किस नंबर पर है।

TRP Rating Kapil Sharma show fail to gain TRP new serial Yeh Rishtey Hain Pyaar Ke top the chart
Yeh Rishtey Hain Pyaar Ke - फोटो : twitter

इस लिस्ट में पहले नंबर पर फिर से नए शो ने कब्जा जमा लिया है। इस सीरियल का नाम 'ये रिश्ते हैं प्यार के' है। बीते हफ्ते यह शो टॉप 5 से बाहर था जबकि उससे पहले नंबर एक पर था। इस बार यह शो फिर से नंबर एक की पोजीशन पर आ गया है। दूसरे नंबर पर 'कसौटी जिंदगी के 2' सीरियल है। इस सीरियल की टीआरपी को देखकर कहा जा सकता है कि मिस्टर बजाज की एंट्री से सीरियल को फायदा मिला। 

TRP Rating Kapil Sharma show fail to gain TRP new serial Yeh Rishtey Hain Pyaar Ke top the chart
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai - फोटो : twitter

नंबर तीन पर 'बेपनाह प्यार' है। इस सीरियल ने नई एंट्री ली है। यह कुछ वक्त पहले ही ऑनएयर हुआ है और टॉप 5 में जगह बनाने में कामयाब रहा। चौथे नंबर पर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल है। इस सीरियल में दिखाया जा रहा है कार्तिक और नायरा का बच्चा कायरव दोनों को अंजाने में ही सही लेकिन मिलवाने की कोशिश कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
TRP Rating Kapil Sharma show fail to gain TRP new serial Yeh Rishtey Hain Pyaar Ke top the chart
Yeh Hai Mohabbatein - फोटो : twitter

इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर 'ये उन दिनों की बात है', छठे नंबर पर 'ये है मोहब्बतें' और सातवें नंबर पर 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' सीरियल है। बाकी सीरियल्स की बात करें तो आठवें नंबर पर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा', नौंवे नंबर पर 'द कपिल शर्मा शो' और 10वें नंबर पर 'कुंडली भाग्य' है। 

विज्ञापन
TRP Rating Kapil Sharma show fail to gain TRP new serial Yeh Rishtey Hain Pyaar Ke top the chart
The Kapil Sharma Show - फोटो : twitter
टॉप 10 सीरियल की लिस्ट:
1. ये रिश्ता क्या कहलाता है
2. कसौटी जिंदगी के 2
3. बेपनाह प्यार
4. ये रिश्ता क्या कहलाता है
5. ये उन दिनों की बात है
6. ये है मोहब्बतें
7. कुल्फी कुमार बाजेवाला
8. तारक मेहता का उल्टा चश्मा
9. द कपिल शर्मा शो
10. कुंडली भाग्य
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed