टीवी की दुनिया में कौन से सीरियल ने बाजी मारी और कौन सा सारी सीरियल पीछे रह गया, इसका खुलासा करने वाली बार्क रिपोर्ट आ गई है। खास बात है कि जहां एक ओर दर्शकों की नाराजगी के बाद भी कार्तिक नायरा का सीरियल नंबर एक के पायदान पर बना हुआ है तो वहीं कपिल शर्मा के लिए भी खुशखबरी आई है। जानिए टॉप 10 सीरियल की पूरी लिस्ट।
ताजा TRP में ये शो बना नंबर 1 और कपिल के लिए अच्छी खबर, देखें टॉप 10 सीरियल की लिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बार्क रिपोर्ट में पहले नंबर पर इस हफ्ते 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल रहा। कार्तिक और वेदिका की शादी के बाद प्रशंसक नाराज थे और सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा निकाल रहे थे। इन सबके बावजूद यह सीरियल पहले नंबर पर कब्जा जमाने में कामयाब रहा। दूसरे नंबर पर 'कुंडली भाग्य' है।
यह भी पढ़ें:- रवीना का पल्लू पकड़कर प्रभास ने ‘जुम्मे की रात है’ गाने पर लगाए ठुमके, अंदाज ऐसा देखते रह गए लोग
तीसरे नंबर पर 'कुमकुम भाग्य' है। जबिक चौथे नंबर पर कपिल शर्मा का शो रहा। कपिल का शो लंबे वक्त से टीआरपी में पिछड़ रहा था लेकिन कुछ हफ्तों से इसकी टीआरपी बढ़ी और अब यह नंबर चार पर कब्जा जमाए हुए है। पांचवें नंबर पर रियलिटी शो 'सुपरस्टार सिंगर' रहा।
यह भी पढ़ें:- 6 महीने बाद अर्चना पूरन सिंह का बड़ा खुलासा, बताया कैसे कपिल के शो में ली सिद्धू की जगह
छठे नंबर पर 'ये रिश्ते हैं प्यार के' रहा। इस वक्त सीरियल में कुहू और कुणाल की शादी दिखाई जा रही है तो वहीं मिष्टी अपनी दोस्त के पास मुंबई जा रही है। अबीर इस बात से अंजान है और वह मिष्टी को फिलहाल घर पर ही ढूंढ रहा है। इस सीरियल की टीआरपी को देखकर लगता है कि इसकी कहानी दर्शकों को पसंद आ रही है।
टॉप 10 सीरियल की लिस्ट
1. ये रिश्ता क्या कहलाता है
2. कुंडली भाग्य
3. कुमकुम भाग्य
4. द कपिल शर्मा शो
5.सुपरस्टार सिंगर
6.ये रिश्ते हैं प्यार के
7. तारक मेहता का उल्टा चश्मा
8. कसौटी जिंदगी के 2
9. तुझसे है राब्ता
10. डांस दीवाने 2