फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TRP This Week: 'उड़ने की आशा' ने छीनी 'अनुपमा' की कुर्सी, पहले नंबर पर किया कब्जा, जानें बाकी शो का हाल

Thu, 05 Dec 2024 01:15 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 05 Dec 2024 01:15 PM IST
सार

TRP This Week: इस हफ्ते की टीआरपी (टेलीविजन रेटिंग पॉइंट) सूची आ गई है। 'उड़ने की आशा' शो ने बाजी मारी है। वहीं, रुपाली गांगुली का चर्चित शो 'अनुपमा' दूसरे नंबर पर आया है।

विज्ञापन
TRP This Week: Udne Ki Aasha tops the Chart Anupama second YRKHH secures third spot know other shows ranking
'उड़ने की आशा', 'अनुपमा' - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मों और वेब सीरीज से अलग, टीवी सीरियल्स का दर्शकों के बीच अलग क्रेज है। मेकर्स भी दर्शकों की दिलचस्पी का ख्याल रखते हैं। जरूरत के मुताबिक शो की कहानियों में नए-नए बदलाव किए जाते हैं। हालांकि, बदलाव दर्शकों को कितने पसंद आए इसका अंदाजा टीआरपी सूची से लगता है। BARC (ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल) ने 48वें हफ्ते की सूची जारी कर दी है। आइए जानते हैं किस शो को कौन-सा नंबर मिला...

TRP This Week: Udne Ki Aasha tops the Chart Anupama second YRKHH secures third spot know other shows ranking
'उड़ने की आशा' - फोटो : सोशल मीडिया

'उड़ने की आशा' ने 'अनुपमा' को दी पटखनी
इस हफ्ते की टीआरपी सूची के मुताबिक पहले पायदान पर शो 'उड़ने की आशा' ने कब्जा जमाया है। लंबे समय से लीड कर रहे शो 'अनुपमा' को धूल चटाते हुए 'उड़ने की आशा' ने टॉप किया है। वहीं, 'अनुपमा' सीरियल ने दूसरे नंबर पर जगह बनाई है।

TRP This Week: Udne Ki Aasha tops the Chart Anupama second YRKHH secures third spot know other shows ranking
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : इंस्टाग्राम: @disneyplushotstar

ये रिश्ता क्या कहलता है को मिला तीसरा स्थान
चर्चित शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को इस बार की टीआरपी लिस्ट में तीसरा नंबर मिला है। एडवोकेट अंजलि अवस्थि ने चौथे नंबर पर जगह बनाई है। वहीं, पांचवे नंबर पर 'गुम है किसी के प्यार में' का कब्जा रहा है। 
Sobhita Dhulipala: जब नागा ने शोभिता को पहनाया मंगलसूत्र, दुल्हन की आंखों में आए आंसू, भाई अखिल ने बजाई सीटी

विज्ञापन
विज्ञापन
TRP This Week: Udne Ki Aasha tops the Chart Anupama second YRKHH secures third spot know other shows ranking
झनक - फोटो : सोशल मीडिया

इन शो की टीआरपी में आई गिरावट
इस बार की टीआरपी लिस्ट के मुताबिक 'झनक' की टीआरपी घटी है। इसे छठा नंबर मिला है। वहीं, कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' लिस्ट में सातवें नंबर पर रहा है। मंगल लक्ष्मी आठवें और परिणीति नौवें नंबर पर जगह मिली है। दसवें नंबर पर 'शिव शक्ति' सीरियल को जगह मिली है।   
Pushpa 2 The Rule Review: पुष्पराज को चाचा बनाकर सीक्वल में पास हो गए सुकुमार, सज गया ‘पुष्पा 3’ का ताना बाना

विज्ञापन
TRP This Week: Udne Ki Aasha tops the Chart Anupama second YRKHH secures third spot know other shows ranking
बिग बॉस 18 - फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv

बिग बॉस 18 को नहीं मिली टॉप 10 में जगह
रियलिटी शो बिग बॉस 18 टीआरपी सूटी में टॉप 10 से गायब हो गया है। टीआरपी के मामले में सलमान खान का शो संघर्ष कर रहा है। इसे 14वां नंबर नसीब हुआ है। टीआरपी सूची में 11वें नंबर पर मेघा बरसेंगे है। 12वें नंबर पर माटी से बंधी डोर, 13वें नंबर पर मेरा बलम थानेदार है। 14वें पायदान पर बिग बॉस 18 और 15वें नंबर पर शो दुर्गा है। 
Samantha Ruth Prabhu: नागा-शोभिता की शादी के बाद सामने आई सामंथा की पहली पोस्ट, प्रशंसकों का खींचा ध्यान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed