फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TRP Week 45: लिस्ट में अनुपमा की बादशाहत बरकरार, टॉप पांच से बाहर हुआ ये शो

Thu, 18 Nov 2021 09:06 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 18 Nov 2021 09:06 PM IST
विज्ञापन
TRP Week 45: Anupama again top in the trp list yeh hain chahtein show is out of the top five
टीआरपी लिस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल यानी बार्क इंडिया ने 45वीं हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है। टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले सीरियल की लोकप्रियता बताने के लिए टीआरपी एक अच्छा माध्यम है। इस सिलसिले में इस हफ्ते दर्शकों के पसंदीदा सीरियल को दर्शाती टीआरपी लिस्ट सामने आ चुकी है। इस बार लिस्ट में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ जहां अनुपमा नंबर वन पर बना हुआ है। वहीं, अब कुछ नए शोज में इस लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस बार किस शो ने टॉप पर बनाई अपनी जगह और कौन सा शो रहा सबसे नीचे। 

 

अनुपमा

रूपाली गांगुली, सुधांशु पांडे, गौरव खन्ना और मदालसा शर्मा स्टारर शो अनुपमा बीते हर बार की तरह की इस बार भी इस लिस्ट में नंबर वन पर बना हुआ है। शो में इन दिनों दर्शकों को कई ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे हैं। शो में जहां लीला का नया रूप देखने को मिला। वहीं, मामाजी और बापूजी ने शाह हाउस छोड़ दिया है। ऐसे में यह शो लोगों को खुद से बांधे रखने में कामयाब रहा। 

TRP Week 45: Anupama again top in the trp list yeh hain chahtein show is out of the top five
गुम है किसी के प्यार में  - फोटो : सोशल मीडिया

गुम है किसी के प्यार में 

स्टार प्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में नील भट्ट और आयशा सिंह की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। यह शो इस हफ्ते भी नंबर 2 पायदान पर ही रहा। इस शो ने शुरू होते से ही इस लिस्ट में अपनी पोजिशन पक्की कर रखी है।

TRP Week 45: Anupama again top in the trp list yeh hain chahtein show is out of the top five
उड़ारियां  - फोटो : सोशल मीडिया

उड़ारियां 

कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले शो उड़ारियां को भी दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। सीरियल में तेजो और अंगद मान की केमिस्ट्री से शो को काफी फायदा हुआ है। 45वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में उड़ारियां तीसरे स्थान पर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
TRP Week 45: Anupama again top in the trp list yeh hain chahtein show is out of the top five
इमली - फोटो : सोशल मीडिया

इमली

बीते कुछ हफ्तों से इस सीरियल की रेटिंग में उतार-चढ़ाव जारी है। सुंबुल तौकीर खान और गशमीर महाजनी स्टारर यह शो इस हफ्ते लिस्ट में चौथे स्थान पर रहा। शो में आर्यन की एंट्री ने इमली की कहानी ऐर भी मनोरंजक बना दी है। 

विज्ञापन
TRP Week 45: Anupama again top in the trp list yeh hain chahtein show is out of the top five
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : सोशल मीडिया

ये रिश्ता क्या कहलाता है 

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में आरोही और अभिमन्यु की जोड़ी को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है। शो में अभिमन्यु की सगाई का ट्रैक लोगों को खूब पसंद आ रहा है। ऐसे में इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में इस शो को पांचवा स्थान मिला है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed