फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TRP Week 48: दूसरे स्थान के लिए इन शोज में हुआ कड़ा मुकाबला, इस हफ्ते भी नंबर वन रहा अनुपमा

Thu, 09 Dec 2021 09:48 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 09 Dec 2021 09:48 PM IST
विज्ञापन
TRP Week 48: There was a tough competition in these shows for the second place Anupama remained number one this week too
टीआरपी लिस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल यानी बार्क इंडिया ने इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है। 48वें हफ्ते की इस टीआरपी लिस्ट में कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं। एक ओर जहां अनुपमा ने इस लिस्ट में अपनी पोजिशन बरकरार रखी है, तो वहीं दूसरी ओर नंबर 3 पर दो शोज के बीच मुकाबला देखे को मिला। तो आइए जानते हैं इस हफ्ते किस शो को दर्शकों ने किया सबसे ज्यादा पसंद और कौन सा शो हुआ टॉप 5 में शामिल- 

अनुपमा

रूपाली गांगुली, सुधांशु पांडे, गौरव खन्ना और मदालसा शर्मा स्टारर इस शो में बीते हफ्ते एक के बाद एक कई ट्विस्ट देखने को मिले। शो में तरफ जहां वनराज ने काव्या को तलाक देने का फैसला कर लिया है। तो वहीं दूसरी ओर अनुपमा और अनुज की केमेस्ट्री भी लोगों को काफी पसंद आ रही है। शो के बीते एपिसोड में एक्सीडेंट होने के बाद अनुज मौत से जंग लड़ रहा है। ऐसे में शो में आए इन ट्विस्ट एंड टर्न ने इस फिर नंबर 1 बना दिया है।

TRP Week 48: There was a tough competition in these shows for the second place Anupama remained number one this week too
गुम है किसी के प्यार में  - फोटो : सोशल मीडिया

गुम है किसी के प्यार में 
सीरियल गुम है किसी के प्यार में इन दिनों में विराट और सई अलग हो चुके हैं। अलग होने के बाद जहां सई को अपने प्यार का एहसास हो गया चुका है, तो वहीं विराट की जान खतरे है। ऐसे में शो में चल रही उथलपुथल ने इसे इस हफ्ते फिर दूसरा स्थान दिलाने में मदद की है। 

TRP Week 48: There was a tough competition in these shows for the second place Anupama remained number one this week too
उड़ारियां  - फोटो : सोशल मीडिया

उडारियां 
इस हफ्ते में लिस्ट में नंबर 2 की पोजिशन के लिए सीरियल उड़ारियां, शो गुम है किसी के प्यार में को टक्कर देता नजर आ रहा है।  तेजो और फतेह की जिंदगी में आए मोड़ ने शो की टीआरपी में काफी बढ़ोतरी कर दी है। ऐसे में यह शो में पिछले हफ्ते नंबर 3 से बढ़कर नंबर 2 पर आ गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
TRP Week 48: There was a tough competition in these shows for the second place Anupama remained number one this week too
इमली - फोटो : सोशल मीडिया

इमली 

इस हफ्ते एक बार फिर टीवी सीरियल इमली तीसरे नंबर पर रहा। शो में चल रहा आदित्य और इमली के तलाक का ट्रैक दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।

विज्ञापन
TRP Week 48: There was a tough competition in these shows for the second place Anupama remained number one this week too
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : सोशल मीडिया

ये रिश्ता क्या कहलाता है 

पिछले हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है को चौथे स्थान पर रखा गया है। अभिमन्यु और अक्षरा की दूरियों ने कहानी में नया मोड़ ला दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed