एक तरफ हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी रियलिटी शो 'बिग बॉस 11' में धूम मचा रही हैं। आए दिन शो में किये गए उनके डांस, बाकी कंटेस्टेंट्स को दी गई उनकी धमकियां सुर्खियां बटोर रही हैं। वहीं घर से बाहर उनकी एक तस्वीर फिर वायरल हो रही है जिसके आधार पर दावा किया जा रहा है कि वह होटल में नेता के साथ पकड़ी गईं।
क्या होटल में आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गईं थीं सपना चौधरी? वायरल तस्वीर का असली सच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस तस्वीर में सपना चौधरी पुलिस से घिरी नजर आ रही हैं। ऐसा लग रहा है पुलिसवाले उनसे पूछताछ कर रहे हैं। यह हरियाणा के फतेहाबाद में मौजूद एक होटल में ली गई। गौरतलब है कि यही तस्वीर पहले भी वायरल हो चुकी है और अब जब सपना चौधरी रियलिटी शो में पहुंची हैं तो दोबारा सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा हो रही है।
इन तस्वीरों के आधार पर दावा किया गया कि सिंगर सपना चौधरी को एक नेता के साथ आपत्तिजनक हालत में होटल से गिरफ्तार किया गया। लेकिन सच्चाई ये है कि यह फोटो किसी पुलिस रेड की नहीं, बल्कि सपना के एक शो की है। इसका खुलासा खुद सपना चौधरी ने किया है।
सपना चौधरी ने फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट करके फैन्स को बताया कि तस्वीरें फतेहाबाद में उनके शो के दौरान ली गई। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस उन्हें वहां गिरफ्तार करने नहीं बल्कि उनकी सुरक्षा के लिए पहुंची थी।
देखिये सपना चौधरी का यह डांस वीडियो। इसे फतेहाबाद के उसी इवेंट के दौरान रिकॉर्ड किया गया जिसके आधार पर उनसे जुड़ी झूठी अफवाह फैलाई गई।