बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री हो या टेलीविजन की संस्कारी बहुओं का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाली हसीनाएं, फिटनेस के मामले में कोई भी पीछे नहीं है। एक समय था जब फिटनेस को लेकर कोई इतना ध्यान नहीं देता था, लेकिन अब जमाना बदल गया है और लोग अपनी फिटनेस को लेकर ज्यादा गंभीर हो गए हैं। ऐसे में टीवी की हसीनाएं भी खुद को फिट रखने की कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही छोटे पर्दे की अभिनेत्रियों से मिलवाने वाले हैं, जो फिट रहने के लिए खूब मेहनत करती हैं।
Tuesday Fitness: हिना से लेकर रुबीना तक फिटनेस के मामले में पीछे नहीं हैं टीवी की ये हसीनाएं, घंटों करती हैं वर्कआउट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिना खान
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा का किरदार निभाकर लोगों के दिलों में अपने लिए अलग जगह बनाने वाली हिना खान की गिनती स्टाइलिश और फिट अभिनेत्रियों में होती है। खुद को फिट बनाने के लिए हिना घंटों जिम में पसीना बहाती हैं।
एरिका फर्नांडिस
'कुछ रंग प्यार के ऐसी भी' की सोनाक्षी यानी एरिका फर्नांडिस ने जहां छोटे पर्दे पर बहू की इमेज बनाई तो वहीं असल जिंगदी में वह ब्यूटी पेजेंट का भी हिस्सा रह चुकी हैं। एरिका खुद को फिट रखने के लिए योग का सहारा लेती हैं।
रुबीना दिलैक
टीवी पर 'शक्ति' सीरियल में दमदार किरदार निभाकर लोगों के दिलों में अपने लिए जगह बनाने वाली रुबीना खुद को फिट रखने के लिए बहुत कुछ करती हैं। जब वह 'बिग बॉस' शो का हिस्सा बनी थीं तो भी उन्हें कई बार योग करते हुए देखा गया था। वह असल जिंदगी में फिट रहने के लिए योग और स्विमिंग करती हैं।
कविता कौशिक
'एफआईआर' में चंद्रमुखी चौटाला जैसा किरदार निभाकर अपनी एक अलग छाप छोड़ने वाली कविता असल जिंदगी में फिटनेस फ्रीक हैं। वह खुद को फिट रखने के लिए योग का सहारा लेती हैं। उन्होंने योग के लिए प्रोफेशनल ट्रेनिंग भी ली है। साथ ही वह मेडिटेशन पर भी लंबा समय बिताती हैं।