सब्सक्राइब करें

Tunisha Sharma: 'मेरी बहन जैसी थी तुनिशा...', शीजान की बहन का दावा- एक्ट्रेस के परिवार संग नहीं थे अच्छे संबंध

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 02 Jan 2023 11:44 AM IST
विज्ञापन
Tunisha Sharma case press conference sheezan khan sister Falaq said she did not have good relation with family
तुनिशा शर्मा, शीजान खान - फोटो : Social media
तुनिशा शर्मा की हत्या के बाद इस मामले में कई मोड़ सामने आ चुके हैं। हाल ही में शीजान के वकील ने कहा था कि शीजान की मानसिक स्थिति सही नहीं है और आगे के मामले पर वह प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। आज यानि सोमवार को शीजान की बहनों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। इस दौरान उन्होंने दावा किया है कि तुनिशा के उनके परिवार के साथ अच्छे संबंध नहीं थे। वहीं शीजान की बहन फलक नाज का कहना है कि उनका तुनिशा के साथ बहन का रिश्ता था। 
Trending Videos
Tunisha Sharma case press conference sheezan khan sister Falaq said she did not have good relation with family
तुनिषा और शीजान - फोटो : social media

बता दें कि तुनिशा शर्मा की मां ने शीजान पर कई सारे गंभीर आरोप लगाए थे। जिनपर आज शीजान की बहनों ने पलटवार किया है। तुनिशा की बहन ने कहा- तुनिशा से मेरा बहन का रिश्ता था और उसका हिजाब वाला फोटो शो का है। हम जब माइथो शो करते हैं तो हिंदी सीखते हैं। ऐसे में किसी भाषा का धर्म से क्या लेना देना। कोई भाषा सीखने का मतलब धर्म परिवर्तन नहीं है।

इसे भी पढ़ें- Ranbir Kapoor: 'एनिमल' से बेहद खौफजदा हैं रणबीर कपूर, बोले- यह फिल्म मेरे कंफर्ट जोन से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
Tunisha Sharma case press conference sheezan khan sister Falaq said she did not have good relation with family
तुनिशा शर्मा-शीजान खान - फोटो : सोशल मीडिया

शीजान की बहन ने कहा कि तुनिशा का हिजाब वाला फोटो सेट का है। वह उन्होंने फिल्म के एक सीन के दौरान पहना था। उसके बाद सेट पर ही गणपति पूजा चल रही थी। उन्होंने कहा पवन शर्मा जो धर्म परिवर्तन का आरोप लगा रहे हैं वह गलत है। वह हिजाब चैनल की तरफ से पहनाया गया है हमारी तरफ से ऐसा कुछ नहीं किया गया है।

Tunisha Sharma case press conference sheezan khan sister Falaq said she did not have good relation with family
तुनिशा - फोटो : social media

शीजान की बहन ने आगे कहा कि, हमने तुनिशा का बर्थडे प्लान किया था और इस बारे में उनकी मां को भी पता था। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सारी चीजों को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है। तुनिशा की मां उनको बार-बार फोन करती थीं, तुनिशा काम नहीं करना चाहती थी, वो घूमना चाहती थी। लेकिन उसकी मां उसका ध्यान नहीं रख पाईं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed