फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KKK13: शीजान को खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा बनाना मेकर्स को पड़ा भारी,तुनिशा की मां ने चैनल को भेजा लीगल नोटिस!

Fri, 05 May 2023 01:10 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Fri, 05 May 2023 01:10 PM IST
विज्ञापन
tunisha sharma mother vanita sharma send legal notice channel roping sheezan khan for khatron ke khiladi 13
शीजान खान-तुनिषा शर्मा - फोटो : social media

टीवी एक्ट्रेसतुनिशा शर्मा सुसाइड मामले में आरोपी शीजान खान को कोर्ट ने हाल ही में उनके प्रोफेशनल लाइफ को देखते हुए विदेश की यात्रा करने की अनुमति दी है, लेकिन इसके बाद भी एक्टर की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। जी हां, खबर है कि शीजान टीवी के सबसे पॉपुलर स्टंट शो 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 13 का हिस्सा बनने वाले हैं।

tunisha sharma mother vanita sharma send legal notice channel roping sheezan khan for khatron ke khiladi 13
शीजान खान - फोटो : social media

रोहित शेट्टी के इस स्टंट शो की शूटिंग के लिए एक्टर जल्द ही शो की टीम के साथ विदेश निकलने वाले हैं। इस बीच तुनिशा की मां ने कोर्ट के इस फैसले पर नाराजगी जाहिर की है। इसके साथ ही उन्होंने चैनल के इस निर्णय का विरोध करते हुए एक बड़ा कदम उठाया है।

tunisha sharma mother vanita sharma send legal notice channel roping sheezan khan for khatron ke khiladi 13
शीजान खान - फोटो : सोशल मीडिया

जी हां, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस की मां का मानना है कि एक आरोपी जिससे कोर्ट से अभी जमानत मिली है, उसे किसी शो में कैसे लिया जा सकता है। तुनिशा की मां इस फैसले से काफी नाराज हैं और उन्होंने चैनल को नोटिस भेज दिया है। इस बात की पुष्टि तुनिशा के अंकल पवन शर्मा ने भी की है। उन्होंने कहा कि हां यह बात सच है कि हमने चैनल को लीगल नोटिस भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
tunisha sharma mother vanita sharma send legal notice channel roping sheezan khan for khatron ke khiladi 13
शीजान खान - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने आगे बताया कि अगर किसी शख्स पर केस चल रहा है और चार्जशीट उससे खिलाफ है, तो चैनल उसे शो का हिस्सा कैसे बना सकता है? शीजान कोअभी-अभी जमानत मिली है और केस अभी भी चल रहा है। उन्होंने कहा कि इस पूरी घटना से पहले उन्हें कभी कोई ऑफर नहीं आया था और अचानक खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा बनने के लिए उनसे संपर्क किया है? किस आधार पर? टीआरपी के लिए चैनल एक आरोपी को प्रमोट कर रहा है। 

विज्ञापन
tunisha sharma mother vanita sharma send legal notice channel roping sheezan khan for khatron ke khiladi 13
शीजान खान - फोटो : social media

बता दें, तुनिशा शर्मा ने अपने शो 'अली बाबा दास्तान ए काबुल' के सेट पर सुसाइड कर लिया था। अभिनेत्री महज 20 साल की थीं। उनके निधन के बाद तुनिशा की मां ने अभिनेत्री के बॉयफ्रेंड और को-स्टार शीजान खान पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था, जिसके तहत पुलिस ने अभिनेता को धारा 306 के तहत गिरफ्तार कर लिया था। शीजान को कई महीनों बाद वसई कोर्ट ने एक लाख रुपये के मुचलके पर जमानत दी है। 

यह भी पढ़ें-  The Night Manager Season 2: 'द नाइट मैनेजर सीजन 2 के जरिए धमाल मचाने को तैयार अनिल कपूर, जानें कब होगी स्ट्रीम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed