सब्सक्राइब करें

Tunisha Sharma Case: तुनिशा शर्मा का फोन अनलॉक करने में पुलिस को मिली कामयाबी, शीजान की मां-बहन के मिले मैसेज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 29 Dec 2022 08:27 PM IST
विज्ञापन
Tunisha Sharma Suicide Case Police Unlocked Actress iphone Received Sheezan Khan Mother Sister Messages
तुनिशा शर्मा - फोटो : insta

तुनिशा शर्मा के आत्महत्या करने से टीवी इंडस्ट्री समेत उनके फैंस अब तक सदम में हैं। किसी को भी यकीन नहीं हो रहा है कि हमेशा मुस्कुराने वाली तुनिशा इस तरह का खतरनाक कदम उठा सकती हैं। फिलहाल इस मामले में आरोपी शीजान खान को गिरफ्तार कर पुलिस तेजी से जांच कर रही है। इस बीच अब इस केस में एक नया अपडेट सामने आया है। जानकारी के मुताबिक तुनिशा के मोबाइल का लॉक खुलवाने में पुलिस को कामयाबी मिल गई है। माना जा रहा है कि एक्ट्रेस का फोन खुल जाने से अब इस केस से जुड़े कई सवालों के जवाब जल्द मिल सकते हैं। 


यह कैसी तारीफ?: गेम ऑफ थ्रोन्स की एक्ट्रेस नथाली को पसंद आई आरआरआर, बोलीं-सिक एज ग्रेट बाइ द वे

Trending Videos
Tunisha Sharma Suicide Case Police Unlocked Actress iphone Received Sheezan Khan Mother Sister Messages
शीजान खान, तुनिशा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि पुलिस इस केस में तुनिशा के मोबाइल को अहम कड़ी मान रही है। यही वजह है कि वालिव पुलिस ने एपल के अधिकारियों को उनका फोन अनलॉक करने के लिए बुलाया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन खुलने के बाद तुनिशा के फोन पर शीजान की मां और बहनों के कई मैसेज मिले हैं।
Filmy Wrap: बॉलीवुड-साउथ की तुलना कर फंसीं रश्मिका और 'बेशरम रंग' में होंगे बदलाव, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन
Tunisha Sharma Suicide Case Police Unlocked Actress iphone Received Sheezan Khan Mother Sister Messages
तुनिशा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

बताया जा रहा है कि पुलिस इस मामले में जल्द ही शीजान के घरवालों से भी पूछताछ कर सकती है। इससे पहले पुलिस शीजान खान के फोन की भी जांच कर चुकी है। इस तफ्तीश में पुलिस को दोनों के बीच आम बातचीत वाले चैट ही मिले थे। हालांकि पुलिस ने शीजान के फोन से उसकी सीक्रेट गर्लफ्रेंड का पता लगा लिया है।
Khushi Kapoor: बहन अंशुला के साथ बेहद खास बॉन्ड साझा करती हैं खुशी कपूर, बोलीं- आपने मुझे कंप्लीट किया

Tunisha Sharma Suicide Case Police Unlocked Actress iphone Received Sheezan Khan Mother Sister Messages
तुनिशा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि तुनिशा शर्मा केस में हर दिन बड़े-बड़े खुलासे हो रहे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस की मां ने एक बातचीत में आरोप लगाया था कि शीजान खान ड्रग्स का सेवन करता था। वहीं, एक्ट्रेस की मामा ने भी तुनिशा के को-एक्टर पर गंभीर सवाल खड़े किए थे। तुनिशा के मामा पवन शर्मा के अनुसार, शीजान के संपर्क में आने के बाद एक्ट्रेस का रहन-सहन बिलकुल बदल गया था। उन्होंने दावा किया था कि शीजान से मेल-जोल के बाद उनकी भांजी हिजाब पहनने लगी थी।
Tunisha Sharma Case: तुनिशा शर्मा की मां ने किया बड़ा खुलासा, बोलीं- ड्रग्स लेता था शीजान खान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed