{"_id":"5ab0b1414f1c1bb9758b64a4","slug":"tv-actor-karan-tacker-is-casting-couch-victim-by-same-director-who-approached-ranveer-singh-too","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कास्टिंग काउच का शिकार हो चुका है यह टीवी एक्टर, कहा, 'काम के बदले रखी गई शर्मनाक शर्त'","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
कास्टिंग काउच का शिकार हो चुका है यह टीवी एक्टर, कहा, 'काम के बदले रखी गई शर्मनाक शर्त'
Tue, 20 Mar 2018 12:29 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 20 Mar 2018 12:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Karan Tacker
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी के एक मशहूर एक्टर ने खुलासा किया है कि करियर के शुरुआती दिनों में वह भी 'कास्टिंग काउच' का शिकार हो चुका है। एक अखबार को दिए इंटरव्यू में उसने बताया कि जिस कास्टिंग डायरेक्टर ने बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह से सेक्सुअल फेवर्स मांगे, उसी शख्स ने उनके सामने भी यही शर्त रखी थी।
2 of 5
Karan Tacker
यह एक्टर और कोई नहीं बल्कि करण टैकर हैं। उन्होंने कहा, एक नामी कास्टिंग डायरेक्टर ने मुझे काम ऑफर करते हुए कहा था कि क्या मैं हार्ड काम करूंगा या स्मार्ट। उन्होंने बताया कि जब वह रणवीर सिंह का इंटरव्यू देख रहे थे तब उन्हें अहसास हुआ कि जिस एजेंट ने उनके सामने काम के बदले 'कॉम्प्रोमाइज' करने की शर्त रखी थी, उसी कास्टिंग कोऑर्डिनेटर ने 'पद्मावत' एक्टर को भी अप्रोच किया था।
3 of 5
Ranveer Singh
बता दें कि साल 2015 में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने खुलासा किया था कि एक नामी-गिरामी कास्टिंग डायरेक्टर ने उन्हें अपने मुंबई वाले घर बुलाकर कहा था कि अगर इंडस्ट्री में सफल होना है तो तुम्हें स्मार्ट होना होगा। तुम्हें सेक्सी होना होगा। जो स्मार्ट है, जो सेक्सी है, वह आगे निकल जाता है। रणवीर सिंह बताया कि उस डायरेक्टर की बातें उन्हें काफी दिनों बाद समझ में आईं। उन्होंने कहा, 'जब मैंने इंकार कर दिया तो उस डायरेक्टर की शक्ल दिल टूटे आशिक जैसी हो गई थी। बाद में मुझे पता चला कि वह डायरेक्टर मुझसे क्या चाहता था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Karan Tacker
करण टैकर ने कहा कि आज भी उन्हें ऐसे हालातों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा, 'यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप कौन सा रास्ता चुनते हैं। मैं हमेशा लोगों को सलाह देता हूं कि वह सही काम करें। यह वक्त आपको इंडस्ट्री को बेहतर तरीके से समझने में मदद करता है।' हंसते हुए उन्होंने कहा, 'और जब लोग आपके साथ संघर्ष के दिनों की बात करते हैं तो आपके पास बताने के लिए बढ़िया किस्से होते हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
Karan Tacker
टीवी एक्टर करण टैकर सीरियल 'एक हजारों में मेही बहना है' से मशहूर हुए थे। इसके अलावा वह 'रंग बदलती दुनिया' में भी नजर आ चुके हैं। करण 'इंडियाज गॉट टैलेंट' और 'द वॉयस' जैसे रियलिटी शोज भी होस्ट कर चुके हैं। वह जल्द करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2' से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।