{"_id":"5b2b86b44f1c1bb36e8b9026","slug":"tv-actor-ravi-dubey-says-he-do-not-want-break-in-films","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्मों की सुपरहिट हीरोइन है बीवी, खुद नहीं मिला काम, तो इस टीवी एक्टर ने दे डाला ऐसा बयान","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
फिल्मों की सुपरहिट हीरोइन है बीवी, खुद नहीं मिला काम, तो इस टीवी एक्टर ने दे डाला ऐसा बयान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 21 Jun 2018 04:58 PM IST
विज्ञापन
Ravi Dubey
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी एक्टर रवि दूबे का कहना है कि आम धारणा के उलट यह जरूरी नहीं कि छोटे पर्दे के कलाकार बॉलीवुड में काम मिलने को बड़ी सफलता के तौर पर देखते हों। दूबे हाल ही में “ 3 देव ” नाम की फिल्म में नजर आए थे। उनका कहना है कि वह फिल्मों में बड़ा ब्रेक मिलने की चाहत रखने की बजाए टेलीविजन पर अपने काम में सुधार करना चाहते हैं।
Ravi Dubey
उन्होंने कहा , “ जो फलक टेलीविजन मुहैया कराता है वह बड़ा होता है और फिल्में उससे भी बढ़िया या उसके बराबर हो सकती हैं। दोनों साथ-साथ चल सकते हैं और कोई भी किसी से कम नहीं है। यह एक आम धारणा है कि लोग टीवी पर कई सालों तक मेहनत इसलिए करते हैं ताकि एक दिन फिल्मों में काम मिल सके। यह गलत है। ”
Ravi Dubey
दूबे ने कहा ,“ मुझे लगता है कि आपको एक रचनात्मक व्यक्ति के तौर पर आगे बढ़ते रहना चाहिए और आपको फिल्म का प्रस्ताव आता है तो स्वीकार करें और अगर नहीं आता तो ऐसे व्यक्ति के तौर पर उभरें जो सम्मानित हो। ” बता दें कि रवि दूबे फिलहाल स्टार प्लस पर एक क्विज कार्यक्रम “ सबसे स्मार्ट कौन ” होस्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sargun Mehta
गौरतलब है कि रवि दूबे की पत्नी सरगुन मेहता पंजाबी फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में भी काम किया है। इस साल कई टीवी एक्टर्स ने बॉलीवुड में कदम रखा है। हितेन तेजवानी ने करण जौहर की फिल्म 'कलंक' साइन की है। वहीं टीवी सीरियल 'मेरी आशिकी तुमसे ही' से मशहूर हुईं एक्ट्रेस राधिका मदान विशाल भारद्वाज की फिल्म 'छुर्रियां' में नजर आने वाली हैं।