{"_id":"5d8f68208ebc3e0147579dc3","slug":"tv-actress-dalljiet-kaur-in-salman-khan-show-bigg-boss-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"BIGG BOSS 13: शो में दलजीत कौर ने ली एंट्री, बेटे के साथ पहुंची सलमान के शो में","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
BIGG BOSS 13: शो में दलजीत कौर ने ली एंट्री, बेटे के साथ पहुंची सलमान के शो में
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Sun, 29 Sep 2019 11:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Dalljiet Kaur
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी अभिनेत्री दलजीत कौर भी बिग बॉस 13 में नजर आएंगी। उन्होंने सलमान के इस शो में एंट्री ले ली है। खास बात ये हैं कि इससे पहले बिग बॉस 12 के लिए दलजीत का नाम पिछले साल सामने आया था,लेकिन वह किसी कारणवश शो का हिस्सा नहीं बन सकीं। अब बिग बॉस 13 के पहले दिन दलजीत कौर ने बेटे के साथ शो में एंट्री ली है।
2 of 5
शालीन भनोट- दलजीत कौर
- फोटो : सोशल मीडिया
दलजीत कौर के बारे में बात करें तो वह डांस रियलिटी शो नच बलिए के सीजन 4 का हिस्सा रह चुकी हैं। वह नच बलिए 4 की विजेता का खिताब भी जीत चुकी हैं। दलजीत कौर ने बतौर टीवी अभिनेत्री अपने करियर की शुरुआत साल 2004 में मंशा सीरियल से की थी। इससे पहले वह मिस पुणे भी रह चुकी हैं।
3 of 5
Dalljiet Kaur
- फोटो : file photo
दलजीत कौर को टीवी की दुनिया में असली पहचान सीरियल 'कुलवधू' में नित्या के किरदार से मिली थी। इसके बाद वह शो 'इस प्यार को क्या नाम दूं ?' में अंजली के रोल से भी उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं। सीरियल 'काला टीका' में उनका मंजरी का किरदार भी काफी मशहूर हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Dalljiet Kaur
- फोटो : file photo
दलजीत कौर की निजी जिंदगी की बात करें तो वह आर्मी परिवार से संबंध रखती हैं। उनके पिता सेना के कर्नल रह चुके हैं। दलजीत कौर की बड़ी बहन भी भारतीय सेना का हिस्सा हैं। दलजीत कौर ने साल 2009 में टीवी अभिनेता शालीन भनोट के साथ शादी की थी, लेकिन उनकी शादी लंबी नहीं चल सकी और उन्होंने शालीन भनोट से साल 2015 में तलाक ले लिया था।
विज्ञापन
5 of 5
Dalljiet Kaur
- फोटो : file photo
आपको बता दें कि दलजीत कौर इसके बाद 'कुसुम', 'कैसा ये प्यार है', 'कुलवधू', 'छूना है आसमान', 'संतान', 'कहानियां विक्रम और बेताल की', 'काला टीका' में नजर आई थीं। इसके अलावा रियलिटी शो 'नच बलिए', 'नचले वे सीजन 3' भी किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।