फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीवी शो में खाना बनाकर 'किचन चैम्पियन' बनेंगे आपके चहेते सितारे

Thu, 21 Feb 2019 08:14 AM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 21 Feb 2019 08:14 AM IST
विज्ञापन
tv actress Deepika Singh and Rashmi Desai will seen in Arjun Bijlani new show Kitchen champion
Deepika Singh, Arjun Bijlani, Rashmi Desai - फोटो : amar ujala
टीआरपी बढ़ाने के लिए टीवी चैनल्स अब नए-नए कॉन्सेप्ट लेकर आ रहे हैं। इसी कड़ी में घर-घर और खासतौर पर महिलाओं के बीच अपनी खास जगह बनाने के लिए किचन चैम्पियन शो इसी महीने शुरु होने जा रहा है। इस शो से दर्शकों को स्वादिष्ट खाना पकाने की जानकारियां भी मिलेंगी और अपने चहेते सितारों को किचन के अंदर फूड गेम्स खेलते देख मजा भी आने वाला है। 
tv actress Deepika Singh and Rashmi Desai will seen in Arjun Bijlani new show Kitchen champion
Deepika Singh, Arjun Bijlani, Rashmi Desai - फोटो : amar ujala
इस खास शो के जजेस तीन बच्चे होंगे। यानी शो पर आने वाले हर कंटेस्टेंट को अपने खाने से स्टार किड ज्यूरी को खुश करना होगा। शो की लॉन्चिंग के मौके पर 'किचन चैम्पियन' के तीनों जजेस बार्बी शर्मा, इनायत और गर्वित बेहद मस्ती के अंदाज में दिखे। शो के होस्ट एक्टर-एक्टर अर्जुन बिजलानी हैं। पहले एपिसोड में टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई और दीपिका सिंह के बीच खाना बनाने की कॉम्पटीशन होगी। 
tv actress Deepika Singh and Rashmi Desai will seen in Arjun Bijlani new show Kitchen champion
Deepika Singh, Arjun Bijlani, Rashmi Desai - फोटो : amar ujala
शो की खासियत ये है कि इसके हर एपीसोड में दो मशहूर शख्सियतों के बीच मुकाबला होगा और उनका साथ देने के लिए उनके परिवार का एक सदस्य भी रहेगा है। दोनों सितारों को एक जैसा कोई सामान दिया जाएगा और उन्हें उसी को लेकर अलग-अलग डिश बनानी होगी। शो की लॉन्चिंग पर टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने कहा, ''मुझे बातें बनाना अच्छी तरह से आता है, खाना बहुत कम बनाया है। जब मैं पहला एपिसोड शूट कर रही थी कुछ समझ नहीं आ रहा था। पता नहीं मेरा खाना खाकर बच्चे खुश होंगे या नहीं''। 
विज्ञापन
विज्ञापन
tv actress Deepika Singh and Rashmi Desai will seen in Arjun Bijlani new show Kitchen champion
Deepika Singh, Arjun Bijlani, Rashmi Desai - फोटो : amar ujala
वहीं एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने इस शो को लेकर कहा,''मैं खाना बनाना जानती हूं। हर रोज अपने हसबेंड के लिए खाना बनाती हूं। इस शो के तीनों जजेस का मैं अपने स्वादिष्ट खाने से दिल जीत लूंगी''। ये शो सोमवार से शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे से दिखाया जाएगा। हर शो में एक विनर एनाउंस किया जाएगा जिसे शेफ हैट दी जाएगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed