फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में वापस लौटेंगे सुनील ग्रोवर, इस बार होगा ये बड़ा रोल

Wed, 20 Feb 2019 06:48 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Wed, 20 Feb 2019 06:48 PM IST
विज्ञापन
sunil grover to go in kapil sharma comedy show
sunil grover

कॉमेडी की दुनिया का नंबर वन शो 'द कपिल शर्मा शो' में इस बार अलग-अलग चेहरे नजर आ रहे हैं। शो में अगर किसी की कमी खल रही है तो वो है गुत्थी और डॉक्टर मशहूर गुलाटी जैसे यादगार रोल करने वाले एक्टर और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की। गौरतलब है सुनील दोबारा कपिल शर्मा के शो में नजर आने वाले हैं। जी हां, लेकिन इस बार वह गुत्थी या डॉक्टर मशहूर गुलाटी बनकर नहीं बल्कि नये अंदाज में आ रहे हैं...

sunil grover to go in kapil sharma comedy show
Sunil Grover

अगर यह कहा जाए कि गुत्थी और गुलाटी के हसौड़े किरदार ने कपिल के शो में चार चांद लगाए हुए थे तो गलत नहीं होगा। सुनील ने इन दोनों किरदारों में जान फूंक डाली थी। यही वजह है कि आज वह सेलिब्रिटीज की गिनती में आते हैं। इन दो किरदारों को कर सुनील की किस्मत भी चमक चुकी है। खबर है कि वह कपिल के शो में आएंगे तो जरूर लेकिन किसी किरदार में नहीं बल्कि बतौर सेलिब्रिटी वह इस शो का हिस्सा बनेंगे। 
 

sunil grover to go in kapil sharma comedy show
Sunil Grover, Salman Khan

इसकी शुरुआत दरअसल ऐसे हो रही है कि सुनील बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान की फिल्म 'भारत' में बड़े रोल में नजर आने वाले हैं। ऐसे में शो में फिल्म की प्रमोशन के लिए स्टारकास्ट की लिस्ट में सुनील ग्रोवर का भी नाम शामिल है। इस दौरान सलमान और कटरीना कैफ भी सुनील के साथ शो में नजर आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sunil grover to go in kapil sharma comedy show
sunil grover

सुनील के शो 'कानपुर वाले खुरानाज' के बंद होने के बाद खबर फैल रही थी कि अब वह कपिल के शो में बतौर कॉमेडियन एंट्री करेंगे, लेकिन शो की टीम के हवाले से यह खबर आई थी कि शो को कुछ दिनों के लिए इसलिए बंद कर दिया गया है क्योंकि सुनील फिल्म 'भारत' में बिजी हो गए हैं। ऐसे में बाकी के एपिसोड को शूट कर शो को जल्द ही ऑन एयर किया जाएगा। वहीं, सुनील की बढ़ती लोकप्रियता का फायदा कपिल शर्मा भी अपने शो में उनकी एंट्री करके उठा सकते हैं। 

विज्ञापन
sunil grover to go in kapil sharma comedy show
Sunil Grover Will Not Quit The Show

इससे पहले एक इंटरव्यू में कपिल शर्मा ने उम्मीद जताई थी कि सुनील उनके शो में वापसी कर सकते हैं। कपिल ने कहा था 'मैं उनसे मिला हूं और उनके साथ मैंने शो का कॉन्सेप्ट भी शेयर किया था, उन्होंने अपनी कमिटमेंट्स के बारे में बताया था लेकिन हमें अपना शो दीवाली तक शुरू करना है,  फिल्मों की कमिटमेंट्स अक्सर 30-40 दिनों की होती है, अपने बिजी शेड्यूल से फ्री होते ही वे हमारे शो को जॉइन कर सकते हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed