फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बंद होने जा रहा है सीरियल 'सिलसिला बदलते रिश्तों का', असली वजह अब आई सामने

Wed, 20 Feb 2019 05:22 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 20 Feb 2019 05:22 PM IST
विज्ञापन
Udaan actress Meera Deosthale denies to play the mother role in Silsila Badalte Rishton Ka serial
Meera Deosthale - फोटो : twitter

'सिलसिला बदलते रिश्तों का' टीवी सीरियल को दृष्टि धामी के बाद शक्ति अरोड़ा भी अलविदा कह चुके हैं। दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो चुके इस सीरियल की कहानी किसी तरह आगे बढ़े इसको लेकर प्रोड्यूसर सुजॉय वाधवा ने मां के रोल लिए के लिए एक और एक्ट्रेस को अप्रोच किया लेकिन उसने भी मां का रोल निभाने से इनकार कर दिया। क्योंकि वो 18 साल की लड़की की मां का रोल नहीं करना चाहती थी।

Udaan actress Meera Deosthale denies to play the mother role in Silsila Badalte Rishton Ka serial
Meera Deosthale - फोटो : twitter

दृष्टि के बाद सीरियल छोड़ने वाली इस एक्ट्रेस का नाम है मीरा देवस्थले है। मीरा ‘उड़ान’ सीरियल में चकोर के रोल में काफी फेमस हुई हैं। मीरा ने कहा 'मैं सिर्फ 23 साल की हूं। 18 साल की लड़की की मां का किरदार कैसे निभा सकती हूं? इस रोल को करके मैं अपनी एक्टिंग के साथ न्याय नहीं कर पाऊंगी इसी वजह से शो छोड़ा है।'

Udaan actress Meera Deosthale denies to play the mother role in Silsila Badalte Rishton Ka serial
Meera Deosthale - फोटो : twitter
मीरा ने आगे कहा - 'मैं हर तरह के रोल कर सकती हूं लेकिन अभी मुझे यह लगता है कि मैं इस समय एक मां की भूमिका निभाने के लिए पर्याप्त रूप से परिपक्व नहीं हुई हूं।' केवल यही नहीं मीरा ने सीरियल के प्रोड्यूसर सुजॉय का शुक्रिया अदा भी किया।'
  
विज्ञापन
विज्ञापन
Udaan actress Meera Deosthale denies to play the mother role in Silsila Badalte Rishton Ka serial
Meera Deosthale - फोटो : twitter
मीरा देवस्थले ने प्रोड्यूर के बारे में बात करते हुए कहा- 'वो मुझसे बहुत सीनियर हैं, उनके पास अनुभव ज्यादा है। मां का रोल करना मेरे लिए बड़ा चैलेंज है। हालांकि मैं एक बार 'उड़ान' सीरियल में 8 साल की बच्ची की मां का रोल कर चुकी हूं। मैं काम करके बहुत थक गई हूं कुछ दिनों के लिए अपने घर बड़ौदा जाकर आराम करूंगी फिर आगे का कोई प्लान बनाऊंगी।'
विज्ञापन
Udaan actress Meera Deosthale denies to play the mother role in Silsila Badalte Rishton Ka serial
Silsila Badalte Rishton Ka - फोटो : twitter

आपको बता दें, हाल ही में सीरियल के लीड एक्टर शक्ति अरोड़ा ने भी शो छोड़ने और शो के बंद होने की बाद कही थी। शक्ति अरोड़ा ने ट्वीट किया - 'अलविदा कहना हमेशा दुखदायी होता है। मैं इस बात से खुश हूं कि अपने साथ कई यादें लेकर जा रहा हूं। पूरी टीम को चियर्स।' इस ट्वीट के बाद शक्ति ने एक और ट्वीट किया। शक्ति अरोड़ा ने लिखा - 'सभी प्रशंसकों को तहे दिल से शुक्रिया। शो के जरिए मैंने आप सभी का मनोरंजन करने की कोशिश की है। मेरा साथ देने के लिए शुक्रिया।'




 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed