'बिग बॉस सीजन 11' (Bigg Boss 11) की ट्रॉफी दीपक ठाकुर (Deepak Thakur) भले ही अपने नाम न कर पाए हों लेकिन उन्होंने लोगों के बीच अपनी खास जगह जरूर बना ली है। शो के दौरान दीपक की अपनी को-कंटेस्टेंट सोमी खान (Somi Khan) के प्रति दीवानगी साफ नजर आई हालांकि सोमी ने उन्हें अपना सिर्फ अच्छा दोस्त बताया। फिलहाल सोमी और दीपक एक वीडियो एलबम में जल्द नजर आने वाले हैं जिसकी शूटिंग के लिए दोनों कच्छ पहुंचे। दोनों ने जवानों के साथ समय बिताया और उन्हें सैल्यूट भी किया।
कच्छ में जवानों से मिले दीपक ठाकुर और सोमी खान, पुलवामा हमले पर बोले- 'मिलेगा करारा जवाब'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपक ठाकुर और सोमी खान की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में दीपक सोमी एक साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं। दीपक ने गुजरात के कच्छ से सोमी के साथ आर्मी जवानों की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इसके साथ ही दीपक ने जवानों के जज्बे को सलाम करते हुए एक गाना भी गाया है। दीपक ठाकुर ने यह गाना उन शहीदों के लिए गाया है जिन्होंने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान कर दिया।
इस वीडियो में दीपक चिट्ठी न कोई संदेश गाना गा रहे हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए दीपक ने लिखा- 'हमारे भारत मां के वीर सपूत जहां गए हैं वहां पर उनका जलवा होगा। सलाम है आपको, और करारा जवाब मिलेगा। पाकिस्तान भारत का गोला तैयार है। तुमको दूसरे गोले पर भेजने के लिए पुरजोर डोज मिलेगा। फिक्र मत करो।'
A post shared by Deepak Thakur (@ideepakthakur) on
इस वीडियो को पोस्ट करते हुए दीपक ने सोमी के साथ कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में दीपक सोमी के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं कुछ तस्वीरों में दीपक राजस्थान के जहाज कहे जाने वाले ऊंट के साथ पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। दीपक और सोमी ने वीडियो के लिए कच्छ के भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के करीब कोटेश्वर में फोटोशूट करवाया था।
A post shared by Deepak Thakur (@ideepakthakur) on
आपको बता दें, दीपक और सोमी ने 'केसरिया बालम' म्यूजिक एलबम प्रोजेक्ट में काम कर रहे हैं। दीपक और सोमी की नोक-झोंक बिग बॉस के दौरान दर्शकों ने काफी पंसद की थी। यहां तक कि शो दौरान दीपक सोमी से शादी की इच्छा भी जाहिर कर चुके हैं। फिलहाल यह देखना होगा कि सोमी और दीपक का यह प्रोजेक्ट क्या कमाल दिखाता है।