{"_id":"5c6ce9e8bdec22737672889c","slug":"police-arrest-4-for-conning-rs-9-lakh-from-actress-sakshi-tanwar-father","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आमिर की ऑनस्क्रीन पत्नी के पिता को 9 लाख का चूना, पुलिस के हत्थे चढ़े 4 आरोपी","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
आमिर की ऑनस्क्रीन पत्नी के पिता को 9 लाख का चूना, पुलिस के हत्थे चढ़े 4 आरोपी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Wed, 20 Feb 2019 12:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
sakshi tanwar
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी की मशहूर अदाकारा और बॉलीवुड अभिनेत्री साक्षी तंवर को 9 लाख रुपए का चूना लग गया है। कुछ ठगों ने इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर उनके पिता राजेंद्र तंवर से करीब 9 लाख रुपए ऐंठ लिए हैं। इस मामले में साक्षी ने बीते महीने 18 जनवरी को बांगुर नगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई। बताया जा रहा है कि पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
2 of 5
sakshi tanwar
- फोटो : file photo
अंग्रेजी वेबसाइट फ्री प्रेस जर्नल की खबर के अनुसार कुछ दिन पहले राजेंद्र तंवर पर एक व्यक्ति का कॉल आया। उसने खुद को एक इंश्योरेंस कपंनी का एजेंट बताया। उसने साक्षी तंवर के नाम पर पॉलिसी का जिक्र करते हुए कहा कि उसकी कंपनी प्रीमियम में एक्ट्रेस के नाम पर उन्हें 1 लाख रुपए तक की छूट दे रही है।
3 of 5
sakshi tanwar
- फोटो : file photo
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पॉलिसी का प्रीमियम भरने की तारीख 1 फरवरी थी, लेकिन एजेंट बनकर बात कर रहे व्यक्ति ने साक्षी तंवर के पिता राजेंद्र तंवर से बोला कि उनके पास इस बार स्पेशल स्कीम है जिसके तहत पॉलिसी हॉल्डर को 1 लाख रुपए तक की छूट दी जाएगी अगर आप 1-2 दिन में प्रीमियर का भुगतान कर देते हैं तो। इसके बाद आपको 10 लाख की जगह केवल 9 लाख रुपए का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sakshi tanwar
- फोटो : file photo
इसके बाद फोन पर बात कर रहे शख्स ने राजेंद्र तंवर को अपना बैंक अकाउंट नंबर भी दिया और 9 लाख रुपए ट्रांसफर करने को बोले। वहीं पुलिस में शिकायत दर्ज करवाते हुए अभिनेत्री ने कहा है कि उन्हें शक तब हुआ जब भुगतान करने की रकम की किसी भी तरह की कोई रसीद नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने इंश्योरेंस कपंनी को फोन लगाया। जिसके बाद पता चला की कपंनी ऐसी किसी भी तरह की स्कीम नहीं चला रही है।
विज्ञापन
5 of 5
Sakshi Tanwar
- फोटो : file photo
शिकायत के बाद पुलिस ने जब जांच शुरू की तो ठग की ओर से दिया गया बैंक अकाउंट नंबर बीबीएस बैंक का निकला जिसकी ब्रांच सिंगापुर में थी। इसके बाद छानबीन में पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर के 4 लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान अजीत सिंह (28), कृष्णा कुमार (30), पवन कुमार (29) और अबदुल हुसैन (23) के रूप में हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।