फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कपिल के शो में अर्चना की एंट्री से लेकर नेहा कक्कड़ के रोने तक, ये हैं इस हफ्ते की TV की 5 खबरें

Wed, 20 Feb 2019 07:51 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 20 Feb 2019 07:51 AM IST
विज्ञापन
Television weekly Kapil Sharma to Navjot Singh Sidhu Top 5 TV news
Kapil Sharma Navjot Singh Sidhu - फोटो : file photo
'बुद्धू बक्सा' (Television weekly) कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी 5 खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी।
Television weekly Kapil Sharma to Navjot Singh Sidhu Top 5 TV news
Navjot Singh Sidhu - फोटो : file photo

सिद्धू के बाहर जाते ही अर्चना की हुई एंट्री
पुलवामा आतंकी हमले पर विवादित बयान देकर नवजोत सिंह सिद्धू बुरे फंस गए हैं। शो छोड़ने को लेकर जहां सिद्धू का बयान सामने आया है तो वहीं चैनल ने 'द कपिल शर्मा शो' का नया प्रोमो रिलीज कर दिया है। इस प्रोमो में कपिल शर्मा बतौर जज पहुंचीं अर्चना पूरन सिंह का वेलकम करते नजर आ रहे हैं। 



 

Television weekly Kapil Sharma to Navjot Singh Sidhu Top 5 TV news
Silsila Badalte Rishton Ka - फोटो : twitter

बंद होने वाला है 'सिलसिला बदलते रिश्तों का'
'सिलसिला बदलते रिश्तों का' सीरियल के फैंस के लिए बुरी खबर हैं। बीते कई दिनों से ऐसी खबरें आ रही थीं कि यह शो जल्द ही ऑफ एयर हो सकता है लेकिन अब इस खबर पर सीरियल के लीड एक्टर शक्ति अरोड़ा ने मुहर लगा दी। शक्ति ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट लिखकर इस बात को दर्शकों के साथ शेयर किया।




 

विज्ञापन
विज्ञापन
Television weekly Kapil Sharma to Navjot Singh Sidhu Top 5 TV news
neha kakkar - फोटो : twitter

शो में फिर से फूट-फूटकर रोईं नेहा कक्कड़
नेहा कक्कड़ इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। कुछ महीने पहले ही नेहा का एक्टर हिमांश कोहली के साथ ब्रेकअप हो गया। इसके बाद तो नेहा गम में डूब गईं। हालांकि उन्होंने काम करना बंद नहीं किया। नेहा जिस शो में जातीं वहां ही उनको इमोशनल होते देखा गया। हाल ही में नेहा 'सुपर डांसर' के शो पर पहुंची थीं। इस दौरान वो एक डांस परफॉर्मेंस के दौरान अचानक ही इमोशनल हो गईं और उनकी आंखों से आंसू बहने लगे। 

विज्ञापन
Television weekly Kapil Sharma to Navjot Singh Sidhu Top 5 TV news
कपिल शर्मा - फोटो : twitter
कपिल शर्मा के बढ़े भाव
लंबे समय बाद छोटे परदे पर लौटे कपिल शर्मा (Kapil Sharma) और विवादों का गहरा नाता है। एक तरफ टीवी पर 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) का सेकेंड सीजन टीआरपी में टॉप पर है वहीं दूसरी तरफ कपिल शर्मा के नखरे भी सातवें आसमान पर है। रिपोर्ट्स की मानें तो हाल ही में एक फाइव स्टार होटल में पहुंचे कपिल से जब फैंस ने फोटो खिंचाने को कहा तो उन्होंने इंकार कर दिया। कपिल के अलावा यहां रणवीर सिंह, मीका सिंह और कुछ अन्य बड़े सेलेब्स भी मौजूद थे। लेकिन यहां सिर्फ कपिल ही ऐसे सिलेब्रिटी थे जिन्होंने फैंस के साथ फोटो खिंचाने से इंकार कर दिया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed