फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहली बार बिकिनी में नजर आईं 'कसौटी जिंदगी के' की प्रेरणा, खुद शेयर की ये बोल्ड तस्वीर

Tue, 19 Feb 2019 09:54 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Tue, 19 Feb 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
tv serial kasauti zindagi key prerna shared her bikni photo on social media
television

एकता कपूर का मशूहर सीरियल 'कसौटी जिंदगी के' की मुख्य अभिनेत्री एरिका जेनिफर फर्नांडिस इन दिनों खूब हिट हो रही हैं। शो में उनके अभिनय को सराहा जा रहा है। जिसके चलते उनकी फैन फॉलोइंग में बड़ा इजाफा भी हुआ है। ऐसे में एरिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बोल्ड तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह पूरी भिगी हुई हैं। एरिका सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं और आए दिन वह अपनी नई तस्वीरों और वीडियो को फैंस के साथ साझा करती रहती हैं।

tv serial kasauti zindagi key prerna shared her bikni photo on social media
television

एरिका की इस तस्वीर को देखने के बाद किसी के भी होश उड़ सकते हैं। बता दें कि एरिका को ट्रैवलिंग का बहुत शौक है और इस तस्वीर को साझा करते हुए एरिका ने कैप्शन में लिखा है छुट्टी चाहिए...छुट्टी तो बनती है बॉस। वाकई में एरिका की ये डिमांड जायज है लेकिन एक बात तो तय है कि एरिका की ये तस्वीर कई दिलों पर बिजलियां गिराने वाली है।  

View this post on Instagram

🏊🏼♀️ chutti chahiye !! #ChuttiTohBantiHaiBoss #ejf #travel

A post shared by ERICA JENNIFER FERNANDES (@iam_ejf) on

tv serial kasauti zindagi key prerna shared her bikni photo on social media
television

बात करें उनकी इस तस्वीर की तो वह पहली बार है जब उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद की इस तरह की कोई तस्वीर शेयर की हो। तस्वीर में स्विमिंग पुल में वह पीठ का हिस्सा दिखला रही हैं। जाहिर है यह एक बिकिनी फोटो है। एरिका ने अपने भीगे बालों को हाथों से संभाला हुआ है। बता दें कि सीरियल में एरिका का किरदार एक सीधी-सादी लड़की का है। इस तस्वीर को देखने के बाद उनके फैन्स को थोड़ा बहुत धक्का जरूर लग सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
tv serial kasauti zindagi key prerna shared her bikni photo on social media
television

बता दें कि उनकी इस तस्वीर पर सीरियल में उनके को-स्टार पार्थ सामनथन ने भी रिएक्ट किया है। पार्थ ने इस तस्वीर पर कुछ इमोजी शेयर किये हैं। बात करें शो में कोमोलिका का किरदार करने वालीं हिना  खान की तो बता दें कि उन्होंने एक लाइव वीडियो में शो छोड़ने के बारे में बताया था। हिना खान ने कहा 'मैंने पिछले दिनों मीडिया में ऐसी कई खबरें पढ़ीं जिसमें बताया गया कि मैं अपने सीरयल के ट्रैक से नाराज होकर शो छोड़ रही हूं। यह सब बेकार की बात है। हो सकता है कि मैं पांच महीने बाद अपने शो में वापसी कर लूं क्योंकि अगर मैं पांच महीने बाद फ्री हुई और मेरे किरदार कोमोलिका की कहानी के हिसाब से जरुरत हुई तो मै वापस आउंगी।'

विज्ञापन
tv serial kasauti zindagi key prerna shared her bikni photo on social media
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम

दरअसल, हिना फिल्मी दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। मार्च से शो में उनका अपीरियंस नहीं होगा। हिना खान ने बताया 'मेरे मेरे इस ब्रेक के पीछे मेरी तीन दूसरे कमिटमेंट्स हैं, मुझे इस साल बहुत काम करने हैं, जो मैं इस सीरयल के अपने किरदार के चलते नहीं कर पाती। अगले पांच महीने तक मुझे अपनी फिल्मों की शूटिंग करनी है और इसी साल मई में कान फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर भी चलना है। मैंने अपने कमिटमेंट्स के चलते यह शार्ट ब्रेक लिया है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed