{"_id":"5aba213b4f1c1b21578b6cef","slug":"tv-actress-mouni-roy-fans-got-worried-after-seen-her-on-wheelchair","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"व्हीलचेयर पर पहुंची टीवी की 'नागिन', जैकलीन के बाद एक और एक्ट्रेस को शूटिंग पर लगी चोट","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
व्हीलचेयर पर पहुंची टीवी की 'नागिन', जैकलीन के बाद एक और एक्ट्रेस को शूटिंग पर लगी चोट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 27 Mar 2018 04:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलिया भट्ट और जैकलीन फर्नांडिस के बाद टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय भी शूटिंग पर घायल हो गई हैं। मौनी रॉय सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करने के कारण काफी चर्चा में रहती हैं। वह इन दिनों अपकमिंग फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’की शूटिंग में व्यस्त है। इस बीच मौनी के फैंस के लिए बुरी खबर है। मौनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसे देखकर उनके सोशल मीडिया फैंस परेशान हो गए हैं।
मौनी ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें वह व्हीलचेयर पर बैठी हुई दिख रही हैं। इतना ही नहीं फोटो में उनके पैर पर पट्टी नजर आ रही है। इसे देखकर कहा जा सकता है कि मौनी के पैर में चोट लग गई है। फोटो में मौनी के साथ उनके दोस्त हुसैन दलाल भी नजर आ रहे हैं।
मौनी ने यह फोटो शेयर करते काफी लंबा कैप्शन भी दिया है। उन्होंने हुसैन को टैग करते हुए लिखा कि मानव पात्रों से जो लव स्टोरी तुमने लिखी है मेरी मनपसंद है या नहीं यह मुझे नहीं पता, लेकिन संगीत, गलियों और बर्फ के पहाड़ों में भी कुछ मानव पात्र मौजूद हैं। तुम्हें उन लोगों और चीजों के बारे में जरूर लिखना चाहिए जिनके बारे में अभी तक नहीं लिखा है। मौनी ने यह लिखते हुए हुसैन को जन्मदिन की शुभकामानएं भी दी हैं।
A post shared by mon (@imouniroy) on
विज्ञापन
विज्ञापन
मौनी के फैंस उनकी इस फोटो को देखकर कमेंट में उनकी चोट लगने का कारण पूछ रहे हैं। कुछ फैंस ने उनकी चोट पर दुख जाहिर करते हुए लिखा कि हम कामना करते हैं आप जल्द ही ठीक हो जाएंगी। आपको बता दें मौनी अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। वहीं फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’में उनके साथ रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन नजर आएंगे।