फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीवी की 'छोटी बहू' की शादी पक्की, पिछले 7 सालों से इस बॉलीवुड एक्टर को कर रही हैं डेट

Tue, 27 Mar 2018 03:59 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 27 Mar 2018 03:59 PM IST
विज्ञापन
TV Actress Rubina Dilaik To Marry Boyfriend Abhinav Shukla In Ludhiana
Rubina Dilaik - फोटो : Instagram

शोएब इब्राहिम-दीपिका कक्कड़, गौरव चोपड़ा-हितिशा चेरांडा और कीथ सिक्वेरा-रोशेल राव के बाद अब रुबीना दिलाइक और अभिनव शुक्ला भी शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। टीवी की इस मशहूर जोड़ी की शादी की तारीख से लेकर वेन्यू तक सब कुछ फाइनल हो चुका है। रुबीना दिलाइक और अभिनव शुक्ला 24 जून को लुधियाना में शादी करेंगे। दोनों की शादी हिमाचली और पंजाबी रीति-रिवाजों से होगी। बता दें, ये दोनों पिछले सात सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। 

TV Actress Rubina Dilaik To Marry Boyfriend Abhinav Shukla In Ludhiana
Rubina Dilaik

टीवी शो 'छोटी बहू' से फेमस होने वाली एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक इन दिनों 'शक्ति: अस्तित्व के अहसास की' में नजर आ रही हैं। इंस्टाग्राम पर भी वह लोकप्रिय हैं। उन्होंने कई दफा अपने पोस्ट्स में अभिनव का जिक्र किया है। 

 

You Not only “Light-Up”my life , but many lives Around! You are an Inspiration 😇🙏🏻 ! Imagine a life without electricity!This is our journey to “light-up “ one such house in a remote village @ashukla09 ‬ ! Please ‪watch this journey of Bringing light on his YouTube channel Bodhi Arts 🎭

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik) on

TV Actress Rubina Dilaik To Marry Boyfriend Abhinav Shukla In Ludhiana
Rubina Dilaik

पिछले साल रुबीना और अभनिव बाली में छुट्टियां मनाने गए थे। उनकी इस ट्रिप की तस्वीरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। 'संस्कारी बहू' की इमेज वाली इस एक्ट्रेस ने बिकनी में अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। इस वैकेशन के दौरान रुबीना ने कई पोज दिए और उनके ब्वॉयफ्रेंड अभिनव शुक्ला ने फोटो क्लिक कीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
TV Actress Rubina Dilaik To Marry Boyfriend Abhinav Shukla In Ludhiana
Rubina Dilaik

रुबीना को पानी से डर लगता है, बावजूद इसके उन्होंने इस ट्रिप पर स्कूबा डाइविंग का लुत्फ उठाया। इसका श्रेय उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड अभिनव को देते हुए कहा कि उनकी हौसलाफजाई के बिना वह ऐसा नहीं कर पातीं।

 

विज्ञापन
TV Actress Rubina Dilaik To Marry Boyfriend Abhinav Shukla In Ludhiana
Rubina Dilaik

रुबीना ने टीवी शो 'छोटी बहू' से एक्टिंग डेब्यू किया था। इसके अलावा वह 'सास बिना ससुराल', 'पुनर्विवाह' में भी नजर आ चुकी हैं। वहीं अभिनव ने शो 'जर्सी नंबर 10' से डेब्यू किया था। इसके  अलावा वह 'हिटलर दीदी', 'एक हजारों में मेरी बहना है', 'दीया और बाती' जैसे सीरियल्स में काम कर चुके हैं। फिल्म 'अक्सर-2' से अभिनव ने बॉलीवुड डेब्यू किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed