फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेजल शर्मा के सुसाइड से इस अभिनेत्री की बढ़ी मुश्किलें, आखिर में उठाना पड़ा ये कदम

Sat, 25 Jan 2020 04:42 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 25 Jan 2020 04:42 PM IST
विज्ञापन
Tv actress Sejal Sharma commits suicide but another Sezal Sharma gets RIP Message
Sezal Sharma and Sejal Sharma - फोटो : Instagram

जब कभी एक नाम दो या उससे अधिक लोगों का होता है तो लोग थोड़े कन्फ्यूज हो जाते हैं। कई बार इस तरह का कन्फ्यूजन किसी पर भारी भी पड़ जाता है। ऐसे ही कन्फ्यूजन से एक टीवी अभिनेत्री की मौत ही अफवाह उड़ने लगी। यहां तक कि लोग सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि भी देने लगे। इस बात का खुलासा तब हुआ जब अभिनेत्री ने खुद पोस्ट लिखकर बताया कि वो जिंदा है और जिसकी मौत हुई है वो कोई और है। यह पूरा कन्फ्यूजन दोनों अभिनेत्रियों ने नाम की वजह से हुआ। 



 

Tv actress Sejal Sharma commits suicide but another Sezal Sharma gets RIP Message
sezal sharma - फोटो : Instagram

सेजल शर्मा ने ट्विटर पर अपने जिंदा होने की जानकारी दी और एक पोस्ट लिखा। सेजल ने ट्वीट किया- 'मैं सभी दोस्तों और प्रशंसकों को बताना चाहती हूं कि मैं जिंदा हूं। मैं अभिनेत्री सेजल शर्मा की आत्महत्या की खबर से शॉक्ड और दुखी हूं। सभी से प्रार्थना करती हूं कि आप जिंदगी में दुखी हैं तो कृपया मौत को गले मत लगाइए।' 
 

Tv actress Sejal Sharma commits suicide but another Sezal Sharma gets RIP Message
Sezal Sharma - फोटो : Social Media

'आत्महत्या किसी समस्या का हल नहीं है। मैं मीडिया द्वारा अपनी तस्वीरें इस्तेमाल करने से भी गुस्सा हूं। उनके ऐसा करने से मेरे करीबियों के बीच पैनिक स्थिति बन गई थी।' दरअसल, इन दोनों अभिनेत्रियों का नाम और सरनेम भी एक ही है। दोनों की अंग्रेजी स्पेलिंग में थोड़ा अंतर है। जिस अभिनेत्री ने आत्महत्या की है वो अपने नाम की स्पेलिंग Sejal Sharma लिखती हैं। वहीं जिस अभिनेत्री ने ट्वीट किया है उनके नाम की स्पेलिंग Sezal Sharma है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tv actress Sejal Sharma commits suicide but another Sezal Sharma gets RIP Message
sejal sharma - फोटो : social media

आपको बता दें, टीवी अभिनेत्री सेजल शर्मा (Sejal Sharma) ने 24 जनवरी को मौत को गले लगा लिया था। सेजल को 'दिल तो हैप्पी है जी' सीरियल से पहचान मिली थी। सेजल की आत्महत्या की खबर सुनकर हर कोई हैरान और सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दे रहा है। सेजल की मौत के बाद पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। इस नोट में उन्होंने आत्महत्या की वजह को निजी बताया। वहीं उनके करीबी दोस्त निर्भय इस कदम के पीछे की वजह तनाव बता रहे हैं। 

विज्ञापन
Tv actress Sejal Sharma commits suicide but another Sezal Sharma gets RIP Message
sejal sharma, aamir khan - फोटो : social media

निर्भय ने स्पॉटब्वॉय वेबसाइट से बात करते हुए कहा- 'अपने पिता के खराब स्वास्थ्य को लेकर सेजल तनाव में थी। मैंने 15 नवंबर को उसे मैसेज कर मिलने को कहा। उसने बताया कि वह उदयपुर जा रही है। मैंने इसका कारण पूछा तो वो बोली कि उसके पिता को हार्ट अटैक आया है। सेजल के पिता काफी समय से अस्वस्थ थे। वह कैंसर से पीड़ित थे। हार्ट अटैक की खबर ने उसे हिलाकर रख दिया होगा। मैं उससे अपटेड लेता रहा। उसने कहा था कि पिता की हालत में सुधार हो रहा है। लेकिन सब ठीक नहीं था। और, फिर मैं अपने काम में व्यस्त हो गया।' 

Bigg Boss की इस एक्स कंटेस्टेंट ने 52 की उम्र में पांचवीं बार की शादी, शेयर की पहली तस्वीर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed