फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TV Actresses: पार्टनर ने दिया धोखा तो डिप्रेशन में चली गईं ये टीवी हसीनाएं, दर्द से निकलने में लग गए वर्षों

Tue, 12 Dec 2023 11:33 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Tue, 12 Dec 2023 11:33 PM IST
सार

टेलीविजन जगत की कुछ चर्चित अभिनेत्रियां हैं, जो बॉयफ्रेंड की बेवफाई का सदमा नहीं झेल पाईं। ये हसीनाएं लंबे वक्त तक डिप्रेशन में रहीं। 

विज्ञापन
TV Actresses Went to Depression after Cheated by Their Partners Rubina Dilaik Payal Ghosh Charu Asopa
इन अभिनेत्रियों ने झेला बेवफाई का दर्द - फोटो : अमर उजाला

प्यार एक ऐसा एहसास है, जो इंसान को कुछ भी कर गुजरने की हिम्मत देता है। पार्टनर से इमोशनल सपोर्ट मिलने पर एक शख्स कुछ भी कर सकता है। हालांकि, जहां रिश्ते में आते वक्त सबकुछ बिल्कुल सही लगता है। तो वहीं, आगे चलकर धीरे-धीरे एक-दूजे के बारे में ज्यादा जानकर या तो रिश्ता मजबूत हो जाता है, या टूट जाता है। एक रिश्ते को बरकरार रखने के लिए प्यार के साथ-साथ रिस्पेक्ट की भी काफी जरूरत होती है। हर कोई कभी न कभी दिल टूटने के दर्द से गुजरता है। ऐसा आम लोगों के साथ-साथ मनोरंजन जगत के सितारों के साथ भी होता है। आज हम आपको इस आर्टिकल में उन टीवी हसीनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पार्टनर से अलग होने का दर्द नहीं सह पाईं, और लंबे वक्त तक डिप्रेशन में रहीं। आइए इन एक्ट्रेसेस की लिस्ट पर गौर फरमा लेते हैं-

TV Actresses Went to Depression after Cheated by Their Partners Rubina Dilaik Payal Ghosh Charu Asopa
इरफान पठान और पायल घोष - फोटो : सोशल मीडिया

'प्रायणम' और 'ऊसारवेली' में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत चुकीं अभिनेत्री पायल घोष ने बीते दिन चौंकाने वाले खुलासे किए। पायल ने एक पोस्ट कर लिखा, 'इरफान मेरे बॉयफ्रेंड थे, हम 2011 से डेट कर रहे थे और इन्होंने शादी 2016 में की। हमारा ब्रेकअप होने के बाद... मैं बीमार पड़ गई... मैं वर्षों तक काम नहीं कर पाई... लेकिन, वह इकलौता लड़का था, जिससे मैंने प्यार किया था... उसके बाद मैंने कभी किसी से प्यार नहीं किया।'

TV Actresses Went to Depression after Cheated by Their Partners Rubina Dilaik Payal Ghosh Charu Asopa
करण पटेल-काम्या पंजाबी - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन के कई चर्चित शो का हिस्सा रह चुकीं जानी-मानी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी भी दिल टूटने के दर्द से गुजर चुकी हैं। काम्या और करण पटेल ने वर्ष 2015 में अपनी राहें अलग कर लीं। काम्या का साथ छोड़कर करण ने अंकिता भार्गव से शादी कर ली। वहीं काम्या, करण के इस कदम से सदमे में चली गईं। एक्ट्रेस को इससे निकलने में तकरीबन ढाई वर्ष का समय लगा था। हालांकि, खुद को संभालने के बाद जिंदगी में आगे बढ़ते हुए काम्या ने शलभ डांग के साथ सात फेरे ले लिए। 

Toxic Vs Kantara Chapter 1: यश की टॉक्सिक से भिड़ेगी ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा चैप्टर 1'? रिपोर्ट ने बढ़ाई हलचल

विज्ञापन
विज्ञापन
TV Actresses Went to Depression after Cheated by Their Partners Rubina Dilaik Payal Ghosh Charu Asopa
दिव्यांका त्रिपाठी, शरद मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

दिव्यांका त्रिपाठी और शरद मल्होत्रा छोटे पर्दे के चर्चित कपिल थे। दोनों को अपनी प्रेजेंस और एक्टिविटी से फैंस को कपल गोल देते देखा जाता था। आठ वर्ष के रिश्ते के बाद फैंस दोनों की शादी का इंतजार कर रहे थे। हालांकि, शादी नहीं हुई और दिव्यांका-शरद ने अपनी राहें अलग कर लीं। इस रिश्ते के टूटने से दिव्यांका त्रिपाठी डिप्रेशन में चली गई थीं। एक्ट्रेस ने खुद एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि शरद से रिश्ता टूटना उनके लिए काफी दर्दनाक था। 

Saloni Batra: 'एनिमल की बहन' बन खुशी से झूमीं सलोनी बत्रा, अभिनेत्री बोलीं- रंग लाई वर्षों की मेहनत

विज्ञापन
TV Actresses Went to Depression after Cheated by Their Partners Rubina Dilaik Payal Ghosh Charu Asopa
अविनाश सचदेव और रुबीना दिलैक - फोटो : सोशल मीडिया

'छोटी बहू' और 'बिग बॉस 14' की विनर रुबीना दिलैक आज के समय में किसी पहचान की मुहताज नहीं हैं। रियलिटी शो में रुबीना ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई खुलासे किए थे। एक्ट्रेस ने साझा किया था कि एक्टर अविनाश सचदेव से ब्रेकअप के बाद वह सदमे में थीं। हालांकि, वक्त के साथ उन्होंने खुद को संभाला। जिंदगी में आगे बढ़ते हुए रुबीना की मुलाकात अभिनव शुक्ला से हुई। आज ये दोनों खुशी-खुशी अपनी शादीशुदा जिंदगी बिता रहे हैं।

Panchak Trailer Launch: मराठी फिल्म पंचक का ट्रेलर लॉन्च, इवेंट में माधुरी दीक्षित ने लगाए चार चांद

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed