फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भक्ति: देवी का किरदार निभाकर हिट हुईं ये अभिनेत्रियां, देखकर हाथ जोड़ लेते थे लोग

Thu, 22 Jul 2021 10:06 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Thu, 22 Jul 2021 10:06 AM IST
विज्ञापन
TV Actresses who played devotional character on the screen Gracy Singh Pooja Banerjee Dipika Chikhlia
पूजा शर्मा, ग्रेसी सिंह और मौनी रॉय

छोटे पर्दे पर धार्मिक टीवी शोज का क्रेज शुरुआत से ही देखने को मिला है। लॉकडाउन के बीच टेलीविजन पर पूरे समय पौराणिक धारावाहिकों की ही धूम रही। इन सभी टेलीविजन सीरियल्स को दर्शकों का खूब प्यार मिला। केवल सीरियल्स ही नहीं बल्कि इसके किरदारों को भी दर्शक खूब पसंद करते हैं। इतना ही नहीं इन किरदारों को असल में ही देवी देवता का रूप मान लेते हैं। आज इस रिपोर्ट में हम बात करेंगे ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने टीवी पर धार्मिक किरदार निभाकर लोगों के दिल में खास जगह बनाई। 



इंडस्ट्री में कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं, जिन्होंने देवियों के किरदार को निभाकर खूब सुर्खियां बटोरीं। इन किरदारों से ही उन्हें घर-घर एक अलग पहचान मिल गई। देवियों के इन किरदारों में इन अभिनेत्रियों के साथ ऐसा भी हुआ है कि लोग उन्हें देखकर हाथ जोड़ लेते थे और पैर छूने लग जाते थे। चलिए आज बताते हैं इन्हीं अभिनेत्रियों के बारे में ...

TV Actresses who played devotional character on the screen Gracy Singh Pooja Banerjee Dipika Chikhlia
दीपिका चिखलिया - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका चिखलिया
रामानंद सागर की ही रामायण में माता सीता का किरदार अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने निभाया था। इस किरदार में दीपिका को खूब पसंद किया गया था। उनको उनके फैंस असल में ही माता सीता मानने लगे थे। वो जहां कहीं भी जातीं लोग उन्हें सीता का रूप मानकर पूजा करने लगते थे। इतना ही नहीं लोग उनके पैर छूते थे।

TV Actresses who played devotional character on the screen Gracy Singh Pooja Banerjee Dipika Chikhlia
मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया

मौनी रॉय
टेलीविजन अभिनेत्री मौनी रॉय ने टीवी सीरियल 'देवों के देव महादेव' में देवी सती का किरदार निभाया था। इस किरदार में मौनी को खूब पसंद भी किया गया था। इस सीरियल में मौनी के साथ अभिनेता मोहित रैना ने भगवान महादेव का किरदार निभाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
TV Actresses who played devotional character on the screen Gracy Singh Pooja Banerjee Dipika Chikhlia
ग्रेसी सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

ग्रेसी सिंह
संजय दत्त के साथ फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' में नजर आने वाली अभिनेत्री ग्रेसी सिंह का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। ग्रेसी ने भी टेलीविजन शो संतोषी मां में माता संतोषी का किरदार निभाया था। इस किरदार में ग्रेसी को खूब पसंद किया गया था।

विज्ञापन
TV Actresses who played devotional character on the screen Gracy Singh Pooja Banerjee Dipika Chikhlia
सोनारिका भदौरिया, मोहित रैना - फोटो : सोशल मीडिया
सोनारिका भदौरिया

धारावाहिक देवों के देव महादेव में माता पार्वती का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री सोनारिका भदौरिया को भी लोगों ने काफी पसंद किया था। इस धारावाहिक से सोनारिका को घर-घर में पहचान मिल गई थी। सिर्फ यही नहीं लोग उन्हें असल में मां दुर्गा मानने लगे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed