छोटा पर्दा आज के समय में हर तरह से बड़े पर्दे को टक्कर देता है। चाहे बात फिर रोमांटिक सीन्स की बात हो या फिर विदेशी धरती पर शूटिंग करने की...सभी तरह से इन दिनों टीवी की दुनिया बड़ी और बेहतर होती जा रही है। दोनों ही इंडस्ट्री के सितारे दर्शकों के बीच खासी पॉपुलैरिटी रखते हैं। बॉलीवुड फिल्मों के साथ ही टीवी सीरियल्स भी फैंस खूब देखना पसंद करते हैं। ऐसे कई कलाकार हैं, जिन्होंने अपने किरदारों के दम पर लोगों के दिलों-दिमाग पर इस कदर छाप छोड़ी है कि फैंस इनके कमबैक का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। चलिए आप हम आपको ऐसे स्टार्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें पर्दे पर देखने के लिए फैंस की आंखें तरस रही हैं....
{"_id":"655dae727b0ffe5f960088a7","slug":"tv-celebrities-whom-fans-want-to-make-a-comeback-on-screen-disha-vakani-tejasswi-prakash-jennifer-winget-2023-11-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"TV Celebs: इन TV स्टार्स के कमबैक पर टिकीं फैंस की निगाहें, लिस्ट में दिशा वकानी से लेकर जेनिफर का नाम शामिल","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
TV Celebs: इन TV स्टार्स के कमबैक पर टिकीं फैंस की निगाहें, लिस्ट में दिशा वकानी से लेकर जेनिफर का नाम शामिल
Wed, 22 Nov 2023 02:05 PM IST
पलक शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Wed, 22 Nov 2023 02:05 PM IST
विज्ञापन
टीवी स्टार्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिशा वकानी
- फोटो : सोशल मीडिया
दिशा वकानी
दिशा वकानी को 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दया बेन की भूमिका के लिए सबसे ज्यादा याद किया जाता है। साल 2017 में अपनी बेटी की डिलीवरी के बाद ही उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया था। तब से लेकर अब तक दिशा वकानी को पर्दे पर वापसी करते देखने के लिए फैंस बेकरार हैं और खबर आ रही है कि वह जल्द ही छोटे पर्दे पर कमबैक करने वाली हैं।
हर्षद चोपड़ा
- फोटो : Instagram
हर्षद चोपड़ा
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अभिमन्यु की भूमिका निभाने वाले हर्षद चोपड़ा लोगों के बीच काफी प्रचलित हैं। वह लाखों में फैन फॉलोइंग रखते हैं। स्टार प्लस के इस मशहूर सीरियल में मुख्य किरदार निभाने वाले हर्षद चोपड़ा को पर्दे से दूर हुए ज्यादा समय नहीं हुआ है, लेकिन फैंस अभी से ही उनके कमबैक का नजरें गड़ाए इंतजार कर रहे हैं।

तेजस्वी प्रकाश
- फोटो : Instagram
तेजस्वी प्रकाश
तेजस्वी प्रकाश टीवी इंडस्ट्री की प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं, जो अपने अभिनय कौशल और फैशन सेंस के लिए पहचानी जाती हैं। 'बिग बॉस 15' में आने के बाद लोकप्रिय हुईं तेजस्वी प्रकाश इन दिनों करण कुंद्रा के साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। तेजस्वी प्रकाश अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए जुड़ी रहती हैं, लेकिन फैंस उन्हें दोबारा पर्दे पर देखना चाहते हैं। 'नागिन 6' में आखिरी बार नजर आई तेजस्वी प्रकाश के कमबैक का भी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

जेनिफर विंगेट
- फोटो : insta
जेनिफर विंगेट
टीवी की चर्चित अभिनेत्री जेनिफर विंगेट के लाखों दीवाने हैं। अभिनेत्री अपनी अदाओं से लोगों को घायल कर देती हैं। उन्हें टेलीविजन की दुनिया की फैशन आइकॉन कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा। उनका फैशन सेंस हमेशा ही सुर्खियों में रहा है और वह कभी भी अपने फैंस को इंप्रेस करने में असफल नहीं होती हैं। एक से बढ़कर एक सीरियल में काम करने वाली जेनिफर विंगेट जल्द ही कमबैक करने वाली हैं, जिसने फैंस के दिलों में उत्साह भर दिया है।