फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TV Celebs: एक्टिंग के सरताज कहलाते हैं ये TV स्टार्स, मेकर्स को शो छोड़ने के बाद भी नहीं मिला कोई रिप्लेसमेंट

Thu, 09 Nov 2023 11:58 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 09 Nov 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
TV Celebs Who never got replaced from their characters Disha Vakani Dilip Joshi Hina Khan Rupali Ganguly
टीवी स्टार्स - फोटो : अमर उजाला
फिल्मों की तरह ही टेलीविजन सीरियल्स के चाहने वालों की कमी नहीं है। टीवी के ऐसे कई स्टार्स हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है। ऐसे कई शोज हैं, जिनमें ये स्टार्स अपने किरदार से इतना छा गए कि लोगों के दिल से निकल ही नहीं पाए। कभी किसी ने अपनी निजी जिंदगी तो किसी ने मेकर्स के साथ अनबन की वजह से वह शो से किनारा कर लिया। ऐसे में  कलाकारों के शो छोड़ने के बाद अन्य को उनकी जगह रिप्लेस कर दिया जाता है। हालांकि, कुछ सितारे ऐसे हैं जिन्होंने छोटे पर्दे पर अपने अभिनय से लोगों के दिलों पर इस कदर कब्जा किया कि मेकर्स भी उनका कोई विकल्प खोज नहीं पाए। तो चलिए बताते हैं ऐसे ही किरदारों के बारे में…

 
TV Celebs Who never got replaced from their characters Disha Vakani Dilip Joshi Hina Khan Rupali Ganguly
दिशा वकानी - फोटो : सोशल मीडिया
दिशा वकानी
टीवी के चर्चित शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन के नाम से मशहूर दिशा वकानी ने तीन साल पहले सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा से मैटरनिटी लीव लिया था, लेकिन उसके बाद वह फिर नहीं लौटीं। दयाबेन को दर्शकों का खूब प्यार मिला। शो में उनके लौटने की कई बार खबरें आती रहती हैं। तारक मेहता में दिशा वकानी को रिप्लेस नहीं किया गया क्योंकि दर्शकों के लिए भी किसी अन्य को स्वीकार करना आसान नहीं है। 
TV Celebs Who never got replaced from their characters Disha Vakani Dilip Joshi Hina Khan Rupali Ganguly
हिना खान - फोटो : social media
हिना खान
ये रिश्ता क्या कहलाता है शो छोटे पर्दे पर सबसे लंबे समय तक चलने वाला शो है। हिना खान ने अक्षरा के रूप में इस डेली सोप से अपने करियर की शुरुआत की थी। आठ साल तक शो करने के बाद उन्होंने इसे छोड़ दिया। हिना का कहना था कि वह अपनी बहू की छवि तोड़ना चाहती थीं। हिना के जाने के बाद निर्माताओं ने शो को अगली पीढ़ी पर केंद्रित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
TV Celebs Who never got replaced from their characters Disha Vakani Dilip Joshi Hina Khan Rupali Ganguly
विवियन डीसेना - फोटो : अमर उजाला मुंबई
विवियन डीसेना
सीरियल शक्ति- अस्तित्व के एहसास की में विवियन डीसेना ने हरमन सिंह की भूमिका निभाई थी जो एक ट्रांसजेंडर से प्यार कर बैठता है। विवियन को लोगों ने काफी पसंद किया लेकिन उन्होंने शो छोड़ दिया क्योंकि वह टीवी पर एक पिता का किरदार नहीं निभाना चाहते थे। मेकर्स ने शो में कई वर्षों का लीप दिखाया और अन्य कलाकार के इर्द गिर्द कहानी घूमने लगी।
विज्ञापन
TV Celebs Who never got replaced from their characters Disha Vakani Dilip Joshi Hina Khan Rupali Ganguly
मेघना मलिक - फोटो : सोशल मीडिया
मेघना मलिक
सीरियल लाडो 2 में मेघना मलिक ने एक दंबग अम्माजी की भूमिका निभाई, जो एक गांव पर राज करती हैं। उन्होंने टीम पर गैरजिम्मेदाराना व्यवहार का हवाला देते हुए शो छोड़ दिया। मेघना ने यह भी उल्लेख किया कि टीम अम्मा जी के चरित्र के साथ न्याय नहीं कर रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed